फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG IS going on smoothly On more than 95 percent centres says nta

CUET UG 2022: 95 फीसदी से अधिक केंद्रों पर जारी है सीयूईटी परीक्षा, एग्जाम रद्द होने पर जल्द आएगी सूचना- एनटीए

Fri, 05 Aug 2022 11:34 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 11:34 AM IST
सार

CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट -  nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
CUET UG IS going on smoothly On more than 95 percent centres says nta
CUET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CUET UG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2022 परीक्षा में छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फेज-1 में परीक्षा केंद्रों को लेकर असमंजस बरकरार रही थी, जिस कारण कई छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। वहीं, फेज-2 की परीक्षा में भी कई केंद्रों पर एग्जाम को रद्द कर देने की खबरे सामने आई हैं। कई स्थानों पर परीक्षा रद्द करने का कारण बारिश और तकनीकी दिक्कतों को बताया जा रहा है। इस बीच एनटीए ने इस बात की जानकारी दी है कि देश के 95 फीसदी केंद्रों पर सीयूईटी परीक्षा अच्छे से संचालित हो रही है। किसी भी केंद्र पर परीक्षा के रद्द होने की जानकारी को जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए ने सूचना देने का समय 11 बजे तय किया था। हालांकि, अब तक आधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन

अब तक इन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा
केरल के चार शहरों में 04 अगस्त से 06 अगस्त, 2022 तक चलने वाली सीयूईटी यूजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कब होगी परीक्षा?
एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस में जानकारी दी है कि परीक्षा के पर्यवेक्षकों/ नगर समन्वयकों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट मांगी गई थी। उनकी सिफारिशों के आधार पर, 04 अगस्त, 2022 की शिफ्ट-2 यानी शाम 03 बजे से शाम 06 बजे तक होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं को 12 से 14 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवरों के यही प्रवेश पत्र केंद्रों पर मान्य होंगे। 
विज्ञापन

यहां नजर बना कर रखें
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट -  nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए।  इसके अलावा हम अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से आप तक हर अपडेट पहुंचाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed