CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी चौथे चरण की परीक्षा आज से, 3.72 लाख से अधिक उम्मीदवार लेंगे भाग
CUET UG Phase 4 Exam Starts : सीयूईटी यूजी 2022 चौथे चरण की परीक्षा में लगभग 3.72 लाख उम्मीदवार उपस्थित होंगे। सीयूईटी 2022 चौथे चरण की परीक्षा 17 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को आयोजित की जाने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2022 Phase 4 Exam Start: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिलों के लिए आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2022 के चौथे चरण की परीक्षा बुधवार, 17 अगस्त से शुरू होगी। सीयूईटी यूजी 2022 चौथे चरण की परीक्षा में लगभग 3.72 लाख उम्मीदवार उपस्थित होंगे। सीयूईटी 2022 चौथे चरण की परीक्षा 17 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को आयोजित की जाने वाली है।
पांचवें चरण और छठे चरण में शामिल होंगे चार लाख से अधिक उम्मीदवार
वहीं, इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2022 के पांचवें चरण और छठे चरण की परीक्षाओं में चार लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। सीयूईटी यूजी चरण पांच की परीक्षा 21 से 23 अगस्त तक और चरण छह की परीक्षा 24 से 30 अगस्त तक होने वाली है। इससे पहले सीयूईटी यूजी चरण एक, दो और तीन परीक्षाओं में लगभग 6.31 लाख उम्मीदवार थे।
सीयूईटी पांचवें चरण के एडमिट कार्ड 17 अगस्त को
एनटीए सीयूईटी यूजी 2022 चौथे चरण की परीक्षा एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए 17 अगस्त को सीयूईटी चरण पांच का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
सीयूईटी छठे चरण के एडमिट कार्ड 20 अगस्त को
वहीं, एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी छठे चरण की परीक्षा जो कि 24 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यह उन आवेदकों के लिए भी खुली होगी जो सीयूईटी यूजी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे। सीयूईटी यूजी परिणाम 2022 के आधार पर लगभग 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 12 राज्य विश्वविद्यालयों समेत करीब 90 विश्वविद्यालय अपने स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश के लिए को सीयूईटी स्कोर को स्वीकार करेंगे।
कमेंट
कमेंट X