CUET UG Answer Key: सीयूईटी-यूजी की पुनःपरीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से तुंरत करें डाउनलोड
CUET UG Re-Exam Answer Key: एनटीए ने सीयूईटी-यूजी की पुनःपरीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2024 Re-Exam Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज, 23 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी की पुन: परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी पुन: परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एजेंसी ने 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित मोड में कुल 1,000 उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी-यूजी पुन: परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
उम्मीदवार दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
सीयूईटी-यूजी पुनः परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने की अनुमति है। जो उम्मीदवार समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, वे सहायक दस्तावेजों को जोड़कर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
उम्मीदवार दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
सीयूईटी-यूजी पुनः परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने की अनुमति है। जो उम्मीदवार समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, वे सहायक दस्तावेजों को जोड़कर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीयूईटी-यूजी पुनः परीक्षा
एनटीए ने 19 जुलाई को प्रभावित उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में सीयूईटी-यूजी रीटेस्ट आयोजित किया। 19 जुलाई को रीटेस्ट के लिए लगभग 1,000 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
कमेंट
कमेंट X