फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG: Ten students outperformed in all five subjects, worst performance in General Aptitude paper

CUET UG : दस विद्यार्थियों ने पांचों विषयों में बाजी मारी, जनरल एप्टीट्यूड के पेपर में प्रदर्शन सबसे खराब

Sat, 17 Sep 2022 05:21 AM IST
योगेश साहू सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 17 Sep 2022 05:21 AM IST
सार

फरीदाबाद की खुशी, नोएडा की स्नेहा और शहाना, बस्ती के प्रीतम सिंह, दिल्ली की अपेक्षा और प्रियांशी, जम्मू-कश्मीर की वृंदा परी, राजस्थान के अंश गुप्ता, राजस्थान के ही तन्मय सिंह,असम की मेघा को पांच-पांच विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है।

विज्ञापन
CUET UG: Ten students outperformed in all five subjects, worst performance in General Aptitude paper
CUET : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक दाखिले की पहली सीयूईटी यूजी- 2022 में कुल 21, 159 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। इनमें से दस विद्यार्थियों को पांचों विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। जबकि 114 छात्रों को चार विषयों में 100-100 पर्सेंटाइल मिला है। खास बात यह है कि बेशक 22 हजार छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल पाने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सामान्य ज्ञान की पेपर में उनका प्रदर्शन बेहद खराब है। 

विज्ञापन


जरनल एप्टीट्यूड टेस्ट में सिर्फ 56 छात्रों को ही 100 पर्सेंटाइल मिला है। इनमें से 23 लड़कियां तो 33 लड़के हैं। इस पेपर में उन्हें सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित की गणना आदि के प्रश्नों को हल करना था,जिसमें वे नाकाम रहे हैं। एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी कहते हैं कि सीयूईटी यूजी में छात्रों का ओवरऑल प्रदर्शन बेहद अच्छा है। 
विज्ञापन


खासकर अंग्रेजी में 8221 , राजनीति विज्ञान में 2057, संस्कृत में 1166, मनोविज्ञान में 1186, अर्थशास्त्र में 1187,  बिजनेस स्ट्डीज में 1660, बॉयोलोजी में 1328 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। सीयूईटी यूजी में अधिक से अधिक पांच विषयों को परीक्षा में छात्र चुन सकते हैं। टीचिंग एप्टीट्यूट टेस्ट में भी छात्रों का प्रदर्शन बेहद खराब है। सिर्फ 37 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 छात्रों को 5-5 विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला 
फरीदाबाद की खुशी, नोएडा की स्नेहा और शहाना, बस्ती के प्रीतम सिंह, दिल्ली की अपेक्षा और प्रियांशी, जम्मू-कश्मीर की वृंदा परी, राजस्थान के अंश गुप्ता, राजस्थान के ही तन्मय सिंह,असम की मेघा को पांच-पांच विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। इनमें इंग्लिश, हिंदी, अकाउंटेंसी,फ्रेंच, हिस्ट्री,इकोनोमिक्स, जियोग्राफी,लीगल स्ट्डीज, बिजनेस स्ट्डीज, होमसाइंस, मैथ्मेटिक्स,पॉलिटिक्कल साइंस,मनोविज्ञान आदि विषय थे।

इंग्लिश, जीवविज्ञान, मनोविज्ञान  योग में बेटियां अव्वल 
सीयूईटी यूजी में लड़कों के मुकाबले लड़कियां का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। लड़कियों ने 100 पर्सेंटाइल पाने में ही बाजी नहीं मारी है, बल्कि इंग्लिश, हिंदी, जीवविज्ञान, फाइन-विजुअल आर्ट, जियोग्राफी,हिस्ट्री, होम साइंस, मास मीडिया, लीगल स्ट्डीज,  फिजिकल एजुकेशन-एनसीसी-योग, पॉलिटिक्कल साइंस, मनोविज्ञान विषयों में बेटियों ने लड़कों से अधिक 100 पर्सेंटाइल पाने में सफलता हासिल की है। 


इंग्लिश सबसे अधिक मनपसंद
हिंदी अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रचार के लिए सीयूईटी यूजी में छात्रों को इन भाषाओं का विकल्प दिया गया था, लेकिन परीक्षा का माध्यम इंग्लिश ही छात्रों को भाता है। परीक्षा में 8.8 लाख उम्मीदवारों ने अंग्रेजी भाषा को चुना था। जबकि हिंदी में यह आंकड़ा 2.85 लाख था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed