Board Results 2022: रिजल्ट में देरी ने लाखों छात्रों की बढ़ाई चिंता, भविष्य को लेकर मंडरा रहा यह संकट
Delay in CBSE & ISC Results cause to delay in UG Admissions 2022: 12वीं की परीक्षा के परिणामों में देरी से विद्यार्थियों के लिए बड़ी उलझन पैदा हो गई है। कई विश्वविद्यालयों ने अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब रिजल्ट जारी होने में देरी से कई छात्रों के पसंदीदा संस्थानों में दाखिला ले पाने को लेकर संशय की स्थिति है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delay in CBSE & ISC 12th Results 2022 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आयोजित इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में देरी से विद्यार्थियों के लिए बड़ी उलझन पैदा हो गई है।
पिछले माह के अंतिम सप्ताह से ही अधिकांश मीडिया रिपोर्टों में रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर बहुत से कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में कई विश्वविद्यालयों ने अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब रिजल्ट जारी होने में देरी से कई छात्रों के पसंदीदा संस्थानों में दाखिला ले पाने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।
लाखों छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर चिंतित है कि रिजल्ट में देरी हुई तो उनकी आगे की पढ़ाई का क्या होगा? वे कब स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर पाएंगे? अभिभावक भी इन सब चिंताओं को लेकर को परेशान हैं। क्योंकि, कई विश्वविद्यालयों ने दाखिला प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
वहीं, एएमयू और मुंबई यूनिवर्सिटी की पहली-दूसरी कट ऑफ सूची भी जारी की जा चुकी है। ऐसे में छात्रों के भविष्य को लेकर संकट मंडरा रहा है। कई अन्य राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों में भी दाखिला प्रक्रिया लगभग खत्म होने के करीब है, क्योंकि राज्य बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके थे। जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं और आईएससी की परीक्षाएं जारी थीं।
यह भी पढ़ें : Delay in Results: रिजल्ट में देरी ने लाखों छात्रों की बढ़ाई चिंता, भविष्य को लेकर मंडरा रहा यह संकट
CBSE कक्षा 12वीं और CISCE के ISC Result का भी इंतजार
इस बीच, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा का इंतजार किए बिना स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू करने वाले विश्वविद्यालयों को रोकने को लेकर उच्च शिक्षा नियामक से संपर्क किया है। सीबीएसई ने 28 जून को लिखे एक पत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को सीबीएसई परिणाम (CBSE Results) घोषित होने की तारीख को ध्यान में रखते हुए अपने प्रवेश कैलेंडर की योजना बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
बोर्ड ने यह भी कहा कि परिणाम तैयार करने के लिए उसे लगभग एक महीने का समय चाहिए। वहीं, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा भारतीय स्कूल प्रमाण-पत्र (ISC) यानी कक्षा 12वीं के परिणाम भी घोषित किए जाने हैं।
UG Admission 2022: इस हफ्ते जारी हो सकती है एडवाइजरी
यह ध्यान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालयों, विशेष रूप से महाराष्ट्र में, सत्र (2022-23) के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण शुरू कर दिया है। जबकि कुछ की अंतिम तिथि भी जुलाई में है। इसलिए, सभी विश्वविद्यालयों को सीबीएसई द्वारा 12वीं के परिणाम की घोषणा के अनुसार, स्नातक प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि तय करनी चाहिए। यूजीसी के सूत्रों के मुताबिक नियामक इस संबंध में इस हफ्ते सभी विश्वविद्यालयों को एडवाइजरी जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X