सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Dharmendra Pradhan Reviews NEET UG Re-Exam 2026 Preparations, Orders Strict Security Measures

NEET Re-Exam: पुनर्परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री ने की व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 19 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 21 जून की परीक्षा सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से कराने के निर्देश दिए।
 

Dharmendra Pradhan Reviews NEET UG Re-Exam 2026 Preparations, Orders Strict Security Measures
शिक्षा मंत्री ने की नीट पुनर्परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से आयोजित किया जाए। अधिकारियों के अनुसार मंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

Trending Videos


समीक्षा बैठक के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो भी कमियां सामने आई थीं, उन्हें पूरी तरह दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केंद्रों पर निगरानी मजबूत करने का सख्त निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने राज्यों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी मजबूत की जा सके और सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं: प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के लिए परिवहन, पीने के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द कर दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने पुनर्परीक्षा कराने का फैसला लिया।

शिक्षा मंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि नीट यूजी पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed