फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Don't just have a competitive spirit for Olympiad, focus on learning, prepare yourself like this

Olympiad: परीक्षा के लिए सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना न रखें, सीखनें पर भी दें जोर, ऐसे करें अपनी तैयारी

Tue, 24 Sep 2024 09:03 AM IST
मेघा झा रमेश बटलिश, कॅरियर सलाहकार
रमेश बटलिश, कॅरियर सलाहकार Published by: मेघा झा Updated Tue, 24 Sep 2024 09:03 AM IST
सार

 Olympiad: ओलंपियाड जैसी परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अपनी तैयारी में सीखने की प्रवृत्ति बढ़ानी होगी। विद्यार्थियों को सीखनें पर जोर देना चाहिए। ओलंपियाड जैसी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, ये आगे बताया गया है।

विज्ञापन
Don't just have a competitive spirit for Olympiad, focus on learning, prepare yourself like this
क्लास - फोटो : freepik

विस्तार

वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में छात्रों को खुद को एक ऐसे ही माहौल में ढालने की कोशिश करनी चाहिए, जहां उनका मुकाबला एक बराबर उम्र वाले मेधावी छात्रों से हो। इसका सबसे बेहतरीन जरिया है ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना। ओलंपियाड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समान शैक्षणिक स्तर पर अन्य छात्रों के साथ कौशल, ज्ञान, क्षमता, आईक्यू और रचनात्मकता के आधार पर प्रतिस्पर्धा करने का एक जरिया है। इसके जरिये अंकगणित, भौतिकी, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी या अंग्रेजी जैसे विषयों में कौशल विकसित होते हैं। दसवीं तक के छात्र जूनियर साइंस ओलंपियाड में, जबकि 11वीं व 12वीं के छात्र सीनियर ओलंपियाड में शामिल हो सकते हैं। ओलंपियाड में सफल होने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

तैयारी जल्दी शुरू करें

यदि आप ओलंपियाड में शामिल होना चाहते हैं. तो आपको अपनी तैयारी प्रारंभिक कक्षाओं से ही शुरू कर देनी चाहिए। इससे आपको विषयों को तैयार करने और ओलंपियाड में शामिल होने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इसके अलावा होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट olympiads.hbcse tifr.res.in पर बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों के जरिये ओलंपियाड के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवधारणाओं को गहराई से समझें

अपने मार्गदर्शन के लिए अपने शिक्षकों, सलाहकारों या ऐसे इन्सान की मदद लें, जिसने ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हों। ओलंपियाड की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न उच्च स्तर के होते हैं, जिसमें आपके विश्लेषणात्मक कौशल, ज्ञान और समस्या समाधान क्षमताओं की जांच की जाती है। इसलिए सिलेबस में शामिल अवधारणाओं की गहरी समझ होना बेहद जरूरी है।
 
विज्ञापन

तैयारी का करें आकलन

अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करें। इसके अलावा आप विभिन्न कोचिंग संस्थानों के ओलंपियाड टेस्ट में शामिल होकर भी अपनी तैयारी के स्तर का आकलन कर सकते हैं। इससे न केवल आपको अपनी तैयारी के स्तर का विश्लेषण करने, बल्कि प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने का अनुभव मिलेगा।

अच्छी अध्ययन सामग्री का चयन करें

ओलंपियाड परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आपको बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री का चयन करना चाहिए और प्रामाणिक किताबों और नोट्स से तैयारी करनी चाहिए। इसके अलावा तैयारी के दौरान महत्वपूर्ण अवधारणाओं के बिंदुवार शॉर्ट नोट्स बनाएं।
ऐसे हो सकते हैं शामिल विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) प्रत्येक वर्ष छह ओलंपियाड परीक्षाएं आईएचओ, आईएमओ, आईईओ, आईएसओ, आईसीओ, आईजीकेओ आयोजित करता है। आप ors.sofworld.org लिंक के जरिये ओलंपियाड में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed