DU BTech Admission: डीयू में बीटेक दाखिले के लिए आवेदन शुरू; जेईई मेन 2026 पेपर-1 में शामिल होना अनिवार्य
DU BTech Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स में दाखिले के लिए जेईई मेन 2026 (Paper-I) में शामिल होना अनिवार्य है। इच्छुक छात्र निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU BTech Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ने बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए। साथ ही अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है।
- अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार निर्धारित हैं: अनारक्षित (UR) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 60%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए 55%, तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
- उम्मीदवार का JEE (Main) 2026 (Paper-I) में शामिल होना अनिवार्य है।
- जो छात्र 2026 में 12वीं परीक्षा में कंपार्टमेंट में हैं, वे इस प्रवेश सत्र के लिए पात्र नहीं होंगे।
इतना लगेगा शुल्क
आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को 1500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए यह शुल्क 1200 रुपये रखा गया है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
जानें प्रवेश शुल्क के सभी नियम
- प्रवेश शुल्क 2,35,200 (दो लाख पैंतीस हजार दो सौ रुपये मात्र) निर्धारित है। यह शुल्क शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित किया जा सकता है।
- सीट आवंटन के बाद उम्मीदवार को 1,00,000 (एक लाख रुपये मात्र) प्रवेश पुष्टि शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
- प्रवेश की पुष्टि केवल इस शुल्क के सफल भुगतान के बाद ही मानी जाएगी। निर्धारित समय पर शुल्क न भरने पर आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी और उम्मीदवार को आगे के किसी भी राउंड में शामिल नहीं किया जाएगा।
- सभी प्रवेश राउंड समाप्त होने के 10 दिनों के भीतर शेष शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट engineering.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “New Registration” (नया पंजीकरण) या “Existing User” (मौजूदा उपयोगकर्ता) विकल्प चुनें।
- यदि पहले से पंजीकृत हैं तो JEE आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और आवश्यक जानकारी अपडेट करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।