सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission 2026 Correction Window Opens June 10; JNU Fixes PG Application Portal Issues

DU: डीयू पीजी प्रोग्राम के पंजीकरण में आज से 11 जून तक संशोधन का मौका, जेएनयू किया पोर्टल में तकनीकी सुधार

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

DU-JNU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब पंजीकृत उम्मीदवार 10 से 11 जून तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। पहली सीट आवंटन सूची 15 जून को जारी होगी। वहीं, जेएनयू ने पीजी प्रवेश पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर कर दी है।
 

DU PG Admission 2026 Correction Window Opens June 10; JNU Fixes PG Application Portal Issues
DU-JNU PG Admission 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

DU-JNU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार आधी रात को संपन्न हो गई। अब छात्र अपने पंजीकरण फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इसके लिए डीयू 10 जून से सुधार विंडो खोलने जा रहा है। छात्र 11 जून शाम 4:59 बजे तक पंजीकरण में सुधार कर सकेंगे। डीयू ने स्पष्ट किया कि यह मौका केवल पंजीकृत छात्रों को ही मिलेगा।

Trending Videos

13 हजार से अधिक सीटों पर मिलेगा प्रवेश

डीयू में 16 मई को शुरू पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार आधी रात को समाप्त हो गई। अब छात्र इस पंजीकरण फॉर्म में 10 जून सुबह 10 बजे से 11 जून शाम 4:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं। डीयू ने छात्रों की सहूलियत के लिए पंजीकरण तिथि को सात जून से बढ़ाकर 9 जून शाम तक किया था। उसके बाद फिर से पंजीकरण की समयावधि को बढ़ाकर मंगलवार रात 11:59 बजे कर दिया गया। डीयू ने 80 स्नातकोत्तर प्रोग्राम की 13 हजार से अधिक सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया था।

डीयू ने स्पष्ट किया है कि सुधार विंडो एक बार की सुविधा है। एक बार फॉर्म संपादित होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से सीट आवंटन का पहला राउंड शुरू होगा। 15 जून को छात्रों को उनके डैशबोर्ड पर सीट का आवंटन होगा। सीट स्वीकार करने के लिए उन्हें 15 से 17 जून तक का मौका मिलेगा जबकि 19 जून तक उन्हें फीस का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू: पीजी दाखिला पोर्टल की तकनीकी खामी दूर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पीजी दाखिला पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर कर लिया है। तकनीकी समस्या के कारण आवेदक jnuee.jnu.ac.in लिंक पर आवेदन नहीं कर पा रहे थे। तकनीकी समस्या होने के कारण उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर विश्वविद्यालय ने तकनीकी टीम को परेशानी दूर करने के लिए लगाया। अब आवेदन जमा करने संबंधी समस्या का समाधान कर लिया गया है। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed