सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Scribe Portal Opens for PwD Candidates, Registration Window Closes on June 12

NEET: नीट के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब पोर्टल खुला, जल्द जमा करें विवरण, सिर्फ इतने दिनों का समय

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG PwD Scribe Portal: एनटीए ने नीट यूजी के दिव्यांग और बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पंजीकरण पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी 12 जून रात 11:50 बजे तक विवरण दर्ज कर सकते हैं। नीट की पुनर्परीक्षा 21 जून को होगी और इसकी तैयारियों पर संसदीय समिति भी नजर रखे हुए है।
 

NEET UG 2026 Scribe Portal Opens for PwD Candidates, Registration Window Closes on June 12
NEET UG - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG PwD Scribe Portal: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग (PwD) और बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब (लेखन सहायक) विवरण दर्ज करने का ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 12 जून 2026 रात 11:50 बजे तक अपने स्क्राइब से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Trending Videos


नीट यूजी की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक जानकारी जमा करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हो चुकी है एग्जाम सिटी स्लिप

पुनर्परीक्षा के लिए एनटीए पहले ही परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर चुका है। अब जल्द ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी किए जा सकते हैं।

ऐसे दर्ज करें स्क्राइब की जानकारी

PwD और PwBD श्रेणी के उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर स्क्राइब विवरण दर्ज कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से साइन इन करें।
  • उम्मीदवार होमपेज पर दिखाई देने वाले Register Scribe Details विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी पसंद के अनुसार स्क्राइब विकल्प चुनें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • विवरण जमा करने के बाद View Application Form लिंक के माध्यम से जानकारी सत्यापित करें।
  • अंतिम कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।


एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

21 जून की परीक्षा पर संसद की भी नजर

नीट पुनर्परीक्षा को लेकर संसद की स्थायी समिति भी सक्रिय हो गई है। 21 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, NTA और NMC के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed