फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2026: Over 1.42 Lakh Registrations, 43,500+ Students Complete Choice Filling

DU UG Admission: यूजी कोर्सेज में दाखिले को 1.42 लाख से अधिक पंजीकरण, 43500 से अधिक ने भरी कॉलेज-कोर्स की पसंद

Sat, 04 Jul 2026 08:09 PM IST
Akash Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 08:09 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन 2026-27 के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 43,500 से ज्यादा अभ्यर्थी दूसरे चरण में कॉलेज और कोर्स की पसंद भर चुके हैं। पहले सीट आवंटन की सूची 16 जुलाई को जारी होगी।
 

विज्ञापन
DU UG Admission 2026: Over 1.42 Lakh Registrations, 43,500+ Students Complete Choice Filling
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश के लिए छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार, अब तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के पहले चरण में 1,42,733 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं दूसरे चरण की शुरुआत के बाद 43,547 उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम (कोर्स) का चयन भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रवेश डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि सीएसएएस (CSAS) का दूसरा चरण 3 जुलाई से शुरू हो चुका है और अभ्यर्थी 11 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताएं भर सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी सीटों पर मिलेगा प्रवेश?

इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के 67 कॉलेजों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के तहत 71 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी दाखिले 2026 की सीयूईटी यूजी परीक्षा के अंकों के आधार पर होंगे। हालांकि, प्रत्येक कोर्स के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

  • कॉलेज - 67
  • यूजी कोर्सेज - 73
  • बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन - 100 से अधिक
  • सीटें - 71,000 से अधिक


दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को पहले कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों का सीयूईटी के संबंधित विषयों से मिलान (मैपिंग) करना होगा। इसके बाद ही वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।

सिम्युलेटेड रैंक किस दिन जारी होगी?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे सीएसएएस पोर्टल पर सिम्युलेटेड रैंक प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताओं में बदलाव या पुनः क्रम निर्धारित कर सकेंगे।

  • 12 जुलाई 2026 - सिम्युलेटेड रैंक जारी होगी
  • 13 जुलाई 2026 - कोर्स प्राथमिकताओं में बदलाव
विज्ञापन

पहली सीट आवंटन सूची किस तारीख को आएगी?

पहली सीट आवंटन सूची 16 जुलाई को जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 18 जुलाई तक उसे स्वीकार करना होगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज 20 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करेंगे। पहले चरण में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

दूसरे चरण की महत्वपूर्ण तारीखें

दूसरी सीट आवंटन सूची 25 जुलाई को जारी होगी। इस सूची में सीट पाने वाले उम्मीदवार 26 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेज 27 जुलाई तक आवेदन का सत्यापन करेंगे, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 होगी।

28 जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

दिल्ली विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को CUET UG 2026 के आवेदन संख्या के माध्यम से सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है।

विश्वविद्यालय ने बताया कि अभ्यर्थियों की मूल जानकारी भारत सरकार के API Setu के माध्यम से स्वतः प्राप्त की जा रही है, जिससे डेटा एंट्री में होने वाली त्रुटियां कम होंगी और पूरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित बनेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

सीएसएएस पंजीकरण के लिए सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का एकमुश्त और गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस - 250 रुपये
  • एससी, एसटी और दिव्यांग - 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed