सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   E-Cell IIT Bombay has launched the 25th edition of Eureka 2022 Road to success

Eureka 2022: आईआईटी बॉम्बे की ई-सेल ने लॉन्च किया यूरेका का 25वां संस्करण, 1.20 करोड़ रुपये जीतने का मौका

Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Eureka 2022 में लगभग 15 हजार से अधिक प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगिता जीतने पर 65 लाख रुपये का कैश प्राइज और 50 लाख रुपये की निवेश राशि AWS क्रेडिट के तौर पर दी जाती है। अमर उजाला (Amar Ujala) इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। 

E-Cell IIT Bombay has launched the 25th edition of Eureka 2022 Road to success
IIT BOMBAY - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे की एंटरप्रैन्योरशिप सेल (E-Cell) के बेहतरीन इनीशिएटिव में से एक एशिया की सबसे बड़ी बिजनेस-मॉडल प्रतियोगिता यूरेका का 25वां संस्करण लॉन्च हो गया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 15 हजार से अधिक प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगिता जीतने पर 65 लाख रुपये का कैश प्राइज और 50 लाख रुपये की निवेश राशि AWS क्रेडिट के तौर पर दी जाती है। इसके अलावा मुफ्त कैनवा, फ्रेश वर्क्स, ऑटोडेस्क आदि जैसी सेवाओं की सदस्यता भी दी जाएगी। अमर उजाला (Amar Ujala) इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। 

Trending Videos

आईआईटी बॉम्बे की ओर से कारोबार एवं व्यावसाय आदि में सफलता के लिए नए विचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ 1998 में एक बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता यूरेका शुरू की गई थी। इसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे की एंटरप्रैन्योरशिप सेल (E-Cell) करती है। यूरेका का उद्देश्य स्टार्ट-अप्स और संभावित स्टार्ट-अप विचारों वाले लोगों को मेंटरिंग, फंडिंग, इन्क्यूबेशन, नेटवर्किंग और कई अन्य अवसरों के माध्यम से बाजार के लिए तैयार स्टार्ट-अप में मदद करना है। इस पहल को यूनेस्को, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, आदि जैसी संस्थाओं से सराहना और मान्यता मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Eureka : पिछले संस्करणों में ये रहे हैं विजेता

यूरेका के पिछले संस्करणों में  Zostel, Pratilipi, Dehaat, Leaf, Altan और कई अन्य जैसे बडे़ स्टार्टअप के बिजनेस मॉडल को देखा और उनके लिए तकनीकी मदद के साथ फंडिंग की गई है। वहीं, यूरेका 2021 के विजेता स्टार्टअप ने दुबई वर्ल्ड एक्सपो 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस साल स्टार्टअप के लिए यूरेका में भाग लेने के लिए पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खुली हुई है। इच्छुक स्टार्टअप ecell.in/eureka पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।


Eureka 2022: इस साल ये हैं सहयोगी

यूरेका 2022 का आयोजन Piramal Finance, WebEngage, Arcana, AWS Activate, Chiratae Ventures, Enlightenvc.online, Avaada, Shiru Startup, और We Founder Circle के सहयोग से किया जा रहा है। यूरेका का फाइनल ई-शिखर सम्मेलन 2023 में आयोजित किया जाएगा, जो कि एशिया का सबसे बड़ा दो दिवसीय वार्षिक व्यापार सम्मेलन है। 

सात अलग-अलग ट्रैक में विभाजित है प्रतियोगिता 

1. यस बैंक बिजनेस ट्रैक : यूरेका! के सबसे पुराने ट्रैक्स में से एक एग्नोस्टिक बिजनेस ट्रैक सेक्टर जो दूरदर्शी संस्थापकों और क्रांतिकारी विचारों वाले व्यावसायों के लिए एकदम सही है।
2. सिटियसटेक हेल्थकेयर ट्रैक : हेल्थकेयर में बेहतर तकनीकों की ओर आगे बढ़ना अब बहुत बड़ी आवश्यकता बन गई है। इस ट्रैक का उद्देश्य हेल्थकेयर स्पेस में इनोवेशन को सपोर्ट करना है।
3. QED इन्वेस्टर्स फिनटेक ट्रैक : फिनटेक क्रांति की लहर पर सवार विचारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह ट्रैक उन्हें उनकी पूरी क्षमता तक पोषित करने में मदद करेगा।
4. यूनियन बैंक सोशल ट्रैक : यह सोशल ट्रैक विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक स्थितियों में सुधार के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्टार्टअप को बढ़ावा देता है।
5. बीपीसीएल एनर्जी ट्रैक : इस ट्रैक का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों पर काम कर रहे स्टार्टअप्स की मदद करना और उन्हें बढ़ावा देना है।
6. कोमेट वेब 3.0 और ब्लॉकचैन ट्रैक : पहली बार पेश किया जा रहा वेब 3.0 और ब्लॉकचैन ट्रैक नवीनतम तकनीकों के साथ काम करने वाले उतार-चढ़ाव वाले यानी डिस्प्रटिव आइडिया की मदद करने की योजना बना रहा है।
7. वेस्टब्रिज कैपिटल पैन-आईआईटी ट्रैक : एक ऐसा संशयवादी ट्रैक सेक्टर जो अगले यूनिकॉर्न बनने के उद्देश्य के साथ आईआईटी के स्टार्टअप विचारों के लिए सही जगह है।

यूरेका 2022 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं

यूरेका 2022 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है; यह उद्यमियों और स्टार्टअप करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग है। अगर आपको लगता है कि आपके पास कोई ऐसा विचार है जो लोगों के जीवन को बदल सकता है और अगली बड़ी चीज बनने की क्षमता रखता है, तो आप ecell.in/eureka पर रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed