फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Exam Centres for JEE, NEET and CUET to Be Allotted as per Aadhaar Address

NTA: जेईई-नीट और CUET में मनचाहा सेंटर तो मिलेगा, लेकिन किसी भी राज्य-शहर का परीक्षा केंद्र नहीं मांग सकेंगे

Tue, 07 Oct 2025 07:49 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 07 Oct 2025 07:49 AM IST
सार

NEET Exam Centre: अब जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर मिलेगा। NTA ने यह नया नियम लागू किया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था बनी रहे। हालांकि, उम्मीदवारों को पहले की तरह उनकी पसंद का केंद्र मिलेगा, लेकिन वे किसी भी शहर या राज्य में केंद्र नहीं मांग सकेंगे।

विज्ञापन
Exam Centres for JEE, NEET and CUET to Be Allotted as per Aadhaar Address
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

NEET Exam Centre: जेईई, नीट और सीयूईटी परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र पहले ही तरह उम्मीदवारों की पसंद और सुविधा से ही मिलेंगे। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्र को पहले की तरह चार मनपसंद परीक्षा केंद्र चुनने का मौका मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में उसे स्थानीय या वर्तमान पता भी देना होगा।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र या शहरों का चयन केवल स्थायी पते वाले राज्य या वर्तमान पते वाले राज्य में ही मिलेगा। उम्मीदवार अपने आसपास के परीक्षा केंद्र ही चुन सकता है, कहीं भी दूरदराज के शहर या किसी अन्य राज्य के केंद्र नहीं। 
विज्ञापन


इसके अलावा आवेदन पत्र में स्कूल रिकार्ड और आधार भी देना होगा। इससे जन्मतिथि, नाम, पेरेंटस का नाम, पते समेत अन्य जानकारियों का मिलान होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक सत्र 2026 की राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड में सभी जानकारियां अपडेट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी की परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र देने उनकी पहली प्राथमिकता और पसंद के आधार पर ही मिलेंगे। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन छात्र ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र चयन से पहले उन्हें आवेदन पत्र में अपना स्थायी और वर्तमान पते की जानकारी देनी होगी। 

चार सुविधाजनक केंद्रों का चयन कर सकेंगे उम्मीदवार

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के क्रम में परीक्षा केंद्र के लिए चार सुविधाजनक परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। केंद्र या शहरों का चयन केवल स्थायी पते वाले राज्य या वर्तमान पते वाले राज्य तक ही सीमित होगा। 

उम्मीदवार केवल अपने निवास राज्य के अपने शहर या साथ लगते शहर के परीक्षा केंद्र का चयन कर सकता है, अन्य राज्यों के दूर के शहरों का नहीं। इसका मतलब है कि परीक्षार्थी अपनी मर्जी से किसी भी राज्य या शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मांग सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर यदि कोई दिल्ली का छात्र कोलकात्ता, राजकोट, हैदराबाद या लखनऊ का परीक्षा केंद्र मांगता है तो ऑनलाइन आवदेन पत्र में उपलब्ध करवाए गए पते से मिलान किया जाएगा। जानकारियों में भिन्नता होने पर एनटीए छात्र से संबंधित परीक्षा केंद्र मांगने का कारण पूछेगा। 

इसका अर्थ है कि उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र मांगने के लिए यहां का पता बताना पड़ेगा कि वह सेंटर उसे क्यों चाहिए है। ठोस वजह होने पर उम्मीदवार को कुछ मामलों में ही छूट मिलती है।

अगर विवरणों में कोई त्रुटि है तो जल्द करा लें सुधार

आधार कार्ड व दसवीं कक्षा के सर्टिफिकेट में उनकी जन्मतिथि, नाम व अन्य सूचनाएं समान होनी चाहिए। भिन्नता होने पर आवेदन पत्र रद्द हो जाएगा। इसके अलावा इन राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र अब स्थायी, वर्तमान पते समेत आधार में दी गई जानकारी के आधार पर ही मिलेगा। 

वहीं, आरिक्षत वर्ग के विद्यार्थी सर्टिफिकेट रखें तैयार दिव्यांग और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (आरक्षित वर्ग) के छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अपडेट सर्टिफिकेट तैयार रखें। इनमें सभी सूचनाएं आधार और दसवीं के सर्टिफिकेट से मिलती होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद इन सर्टिफिकेट में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed