सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   FIR against school principal for not allowing 8-year-old to take exam over unpaid school fees in Mumbai

कार्रवाई : फीस जमा न होने पर आठ वर्षीय बच्ची को नहीं देने दी परीक्षा, नामी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समय पर फीस जमा न होने के कारण एक आठ साल की मासूम छात्रा को परीक्षा से बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है।

FIR against school principal for not allowing 8-year-old to take exam over unpaid school fees in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समय पर फीस जमा न होने के कारण एक आठ साल की मासूम छात्रा को परीक्षा से बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है। यह मामला मुंबई के नामचीन स्कूल का है। मामला सामने आने के बाद स्कून प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Trending Videos

मुंबई पुलिस ने शनिवार को कहा कि दादर इलाके के एक प्रमुख स्कूल के प्रिंसिपल और एक क्लास टीचर के खिलाफ आठ साल की बच्ची को स्कूल की फीस न चुकाने पर यूनिट टेस्ट नहीं देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी कक्षा के छात्रा के पिता ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि बच्चे को बुधवार को आयोजित यूनिट टेस्ट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि बच्ची को अपमानित करने के लिए कक्षा में अन्य छात्रों से अलग बैठाया गया। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा-75 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

यह धारा दंड का प्रावधान करती है यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को अपने नियंत्रण में रखता है, हमला करता है, छोड़ देता है, दुर्व्यवहार करता है या जानबूझकर उसकी उपेक्षा करता है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। संबंधित स्कूल ने कई ऐसे क्रिकेटर दिए हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed