CUET UG 2022: संपन्न हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा, पहली बार हुआ था आयोजन, तकनीकी खामियों पर उठे सवाल
CUET UG 2022: सीयूईटी परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर सामने आईं तकनीकी खामियों से परीक्षा को लेकर सवाल भी उठे और विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर निशाना भी साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Records 60% Attendance: देश भर के विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित की गई सीयूईटी यूजी (CUET UG) परीक्षा मंगलवार, 30 अगस्त को संपन्न हो गई है। सीयूईटी परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर सामने आईं तकनीकी खामियों से परीक्षा को लेकर सवाल भी उठे और विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर निशाना भी साधा। ऐन वक्त परीक्षा केंद्र बदलने का मामला रहा हो या लास्ट मिनट में परीक्षा टालना आदि सीयूईटी की किरकिरी के कारण बने।
CUET UG 2022: 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई
हालांकि, परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) के पहले संस्करण में 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इंटरनेट की धीमी गति के कारण झारखंड के राधा गोविंद विश्वविद्यालय के केंद्र में परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी है। इससे 103 परीक्षार्थी प्रभावित हुए हैं। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा बाद में आयोजित की जाएगी।
CUET UG 2022: कईं मुद्दे परेशानी का सबब बने
प्रारंभिक योजना के अनुसार, सीयूईटी-यूजी के सभी चरण 20 अगस्त को समाप्त होने वाले थे। हालांकि, तकनीकी खामियों और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और उन छात्रों को समायोजित करने के लिए छह चरणों में विभाजित किया गया था, जिनकी परीक्षा में कई गड़बड़ियों के कारण पुनर्निर्धारित की गई थी। तकनीकी गड़बड़ियों से लेकर परीक्षा केंद्रों में अंतिम समय में बदलाव और परीक्षा की तारीखों में बिना सूचना के बदलाव समेत कईं मुद्दे परेशानी का सबब बने।
CUET UG 2022: देश की दूसरी सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा
हालांकि, करीब 15 लाख उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन के साथ, सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा बन गई है। 18.72 लाख उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन के साथ सीयूईटी के आगे सिर्फ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट है। जबकि सीयूईटी के बाद जेईई मेन नौ लाख उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है।
CUET UG 2022: अंतिम दिन 1,40,559 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी (यूजी) परीक्षा के चौथे और अंतिम दिन दोनों स्लॉट में भारत के बाहर 04 शहरों (मस्कट, रियाद, दुबई और शारजाह) सहित 239 शहरों में 444 परीक्षा केंद्रों में 1,40,559 उम्मीदवारों के लिए सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इंटरनेट की धीमी गति के कारण, राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़, झारखंड के केंद्र में परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। 103 प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा जल्द होगी।
As per initial reports, due to slow internet speed, the examination at Centre Radha Govind University, Ramgarh, Jharkhand could not be conducted. A detailed report is awaited. Examination for 103 affected candidates will be conducted shortly: UGC Chairman M Jagdesh Kumar
— ANI (@ANI) August 30, 2022
कमेंट
कमेंट X