GATE COAP 2022: आईआईटी बॉम्बे ने राउंड-3 सीट आवंटन परिणाम जारी किया, ऐसे करें चेक
GATE COAP 2022: उम्मीदवार तीसरे दौर के सीट आवंटन परिणाम को IIT Bombay के GATE COAP 2022 पोर्टल coap.iitb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
विस्तार
IIT Bombay GATE COAP 2022 Seat Allotment Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे द्वारा गेट 2022 कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल ( GATE 2022 COAP) राउंड-3 का सीट आवंटन परिणाम शुक्रवार, तीन जून को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार तीसरे दौर के सीट आवंटन परिणाम को GATE COAP 2022 पोर्टल coap.iitb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि GATE COAP परिणाम की जांच करने के लिए उन्हें अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
GATE COAP एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो उम्मीदवारों को आईआईटी, आईआईएससी बेंगलुरु में एमटेक कार्यक्रम में प्रवेश ले सकें या सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) में नौकरी पाने का अवसर देता है। GATE COAP में शामिल होने वाले संस्थान अपने चयन मानदंड के आधार पर सीटों को शॉर्टलिस्ट और आवंटित करेंगे और आईआईटी बॉम्बे के GATE COAP पोर्टल में प्रवेश की स्थिति को अपडेट करेंगे। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि नए अपडेट और अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट coap.iitb.ac.in पर विजिट करना चाहिए।
तीन जून राउंड-3 के लिए प्रस्तावित गेट सीओएपी आवंटन को स्वीकार करने की अंतिम तिथि भी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर, उम्मीदवारों को स्वीकार करें और फ्रीज करें, रखें और प्रतीक्षा करें, या अस्वीकार करें और सीट की प्रतीक्षा करें जैसे विकल्प मिलेंगे। उम्मीदवारों को उपर्युक्त विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा। यदि उम्मीदवार पहले ही रिटेन का उपयोग कर चुका है और उसी प्रस्ताव पर दो बार पहले विकल्प की प्रतीक्षा कर चुका है, तो वह तीसरे राउंड की सीट आवंटन के दौरान उस विकल्प को नहीं चुन पाएगा।
IIT Bombay GATE COAP 2022: ऐसे देखें सीट आवंटन परिणाम ऐसे देखें
- GATE COAP परिणाम की देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल- coap.iitb.ac.in पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर उम्मीदवारों को सीट आवंटन बटन पर क्लिक करना होगा।
- सीटों का संस्थान-वार आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्वीकार करें और फ्रीज करें, रखें और प्रतीक्षा करें, या अस्वीकार करें और सीट की प्रतीक्षा करें में से विकल्प का चयन करें।
- एक स्क्रीनशॉट लें या भविष्य की जरूरतों के लिए दस्तावेज डाउनलोड करें।