HPBOSE 12th Result 2026: अमर उजाला पर बस एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट, रोल नंबर डालते ही खुल जाएगी मार्कशीट
HPBOSE 12th Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब छात्र अमर उजाला पर एक क्लिक में अपना परिणाम देख सकते हैं। बस अपना रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।नतीजें देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विस्तार
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज कक्षा 12वीं (प्लस टू) का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज सुबह बजे धर्मशाला स्थित मुख्यालय में की गई, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा की गई। अब छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर रोल नंबर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
साइला ने किया टॉप
इस बार साइंस संकाय की मेरिट सूची में पहला स्थान साइला कश्यप (न्यूला स्कूल, छतड़ी) ने प्राप्त किया है, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, दोनों ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: HP Board 12th Topper List: साइला कश्यप ने मारी बाजी, 99% अंकों के साथ बनी टॉपर; देखें टॉप-3 की पूरी लिस्ट
मार्कशीट पर इन विवरणों को करें चेक
सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में वे अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम , माता का नाम, घर का पता, स्कूल का नाम, विषय और कार्ड, हर विषय में हासिल अंक, कुल अंक, प्रतिशत, डिवीजन या ग्रेड, परीक्षा वर्ष और सत्र जरूर देखें।
एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां देखें?
हिमाचल बोर्ड कक्ष 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
- अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब सबमिट कर दें।
- आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।
10वीं के विद्यार्थी भी करें पंजीकरण
10वीं के विद्यार्थी भी अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकेंगे। ऐसे में इन विद्यार्थियों को भी सलाह दी जाती है कि वे अभी से पंजीकरण कर लें ताकि जब घोषणा हो तो बिना परेशानी के वे अपना रिजल्ट देख पाएं।एचपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं में 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे
इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। खासकर 12वीं के विद्यार्थी उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
