IGNOU July Admission 2026: ओडीएल-ऑनलाइन कोर्स में नए दाखिले के लिए पंजीकरण विंडो खुली, 15 जुलाई तक करें आवेदन
IGNOU July Admission 2026: इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्र 15 जुलाई 2026 तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU July Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्रामों में नए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा दी है। यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया 25 मई से समर्थ पोर्टल पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इग्नू ने छात्रों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।
ओडीएल और ऑनलाइन मोड के लिए अलग पोर्टल
इग्नू ने ओडीएल और ऑनलाइन मोड के लिए अलग-अलग लिंक सक्रिय किए हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों के लिए आवेदन लिंक ignouadmission.samarth.edu.in पर उपलब्ध है, जबकि ऑनलाइन प्रोग्रामों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पोर्टल एक्टिव किया गया है। विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए भी साझा की है।
आवेदन से पहले तैयार रखें जरूरी दस्तावेज
विश्वविद्यालय ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अभ्यर्थी अपनी अपार आईडी तैयार रखें। इसके अलावा, जिन छात्रों का प्रवेश कन्फर्म हो जाएगा, वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in के माध्यम से भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
फीस रिफंड से जुड़े नियम भी जारी
इग्नू ने फीस वापसी से जुड़े नियम भी स्पष्ट किए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश की पुष्टि होने से पहले यदि कोई छात्र आवेदन वापस लेता है, तो जमा फीस लौटा दी जाएगी। हालांकि, एडमिशन कन्फर्म होने के बाद रद्दीकरण का अनुरोध करने पर प्रोग्राम फीस का 15 प्रतिशत हिस्सा काटा जाएगा। यह कटौती अधिकतम 2,000 रुपये तक सीमित रहेगी।
इन दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी जरूरी
ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखनी होगी। इनमें सफेद बैकग्राउंड वाली रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने दस्तावेजों के फॉर्मेट और साइज को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।