{"_id":"6a1696fdbbd045f6dd04a738","slug":"summer-internship-with-it-ministry-learn-ai-and-earn-up-to-15-000-stipend-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Internship: गर्मी में बनेगा करियर बूस्टर, आईटी मंत्रालय की इंटर्नशिप से सीखें एआई; कमाएं 15 हजार तक स्टाइपेंड","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Internship: गर्मी में बनेगा करियर बूस्टर, आईटी मंत्रालय की इंटर्नशिप से सीखें एआई; कमाएं 15 हजार तक स्टाइपेंड
सुनंदा राव, कॅरिअर एक्सपर्ट
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 27 May 2026 12:32 PM IST
सार
IT Ministry: इस गर्मी अपने खाली समय को स्किल और कमाई में बदलने का सुनहरा मौका है। आईटी मंत्रालय की समर इंटर्नशिप के जरिए आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी सीख सकते हैं, साथ ही 15,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी कमा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इंटर्नशिप
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Summer Internship: नेशनल ई-गवर्नेस डिवीजन (एनईजीडी) और डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) द्वारा वर्ष 2026 के लिए नॉन-टेक्निकल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है। यह प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
इस इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल गवर्नेस, नीति निर्माण, डाटा प्रबंधन, संचार और प्रशासनिक कार्यों जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। यह अवसर विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है, जो सरकारी परियोजनाओं, डिजिटल इंडिया मिशन और सार्वजनिक नीति से जुड़कर सीखना और अपने कौशल को विकसित करना चाहते हैं।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए वे ही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी पिछली परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अध्ययनरत होना या हाल ही में स्नातक (पास आउट) होना आवश्यक है। 10 + 2 + 3 10 + 2 + 4 डिप्लोमा तथा इंटीग्रेटेड डिग्री पाठ्यक्रमों के प्री-फाइनल और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इस इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में मिलेगा अवसर इंटर्नशिप के अंतर्गत विभिन्न गैर-तकनीकी क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इनमें प्रोग्राम मैनेजमेंट, डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंटेंट राइटिंग, डाटा प्राइवेसी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को रिपोर्ट तैयार करने, शोध कार्य करने, सोशल मीडिया कंटेंट लिखने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन तथा डिजिटल परियोजनाओं की मॉनिटरिंग जैसे कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस अनुभव से युवाओं की व्यावहारिक समझ के साथ-साथ उनके प्रोफेशनल कौशल भी मजबूत होंगे।
Trending Videos
3 of 5
सैलरी
- फोटो : freepik
अवधि व स्टाइपेंड
यह इंटर्नशिप जुलाई से सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसकी न्यूनतम अवधि दो महीने होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित इंटर्न्स को प्रतिमाह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि इंटर्नशिप पूरी करने और रिपोर्ट जमा करने के बाद प्रदान की जाएगी। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जो उनके भविष्य के कॅरिअर में उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
यह समर इंटर्नशिप नॉन-टेक्निकल वाले छात्रों के लिए शुरू की गई है।
60% अंकों वाले विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे।
डिजिटल गवर्नेस और डाटा मैनेजमेंट में सीखने का मौका मिलेगा।
चयनित छात्रों को पंद्रह हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : freepik
आवेदन प्रक्रिया
छात्र आधिकारिक वेबसाइट dic.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एनआईआरएफ रैंकिंग वाले शीर्ष संस्थानों के छात्रों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।