IGNOU: चार साल की यूजी के बाद अब एक साल में मास्टर डिग्री, इग्नू ने 2026 से शुरू किए नौ नए पाठ्यक्रम
IGNOU: यूजीसी के नए नियमों और NEP 2020 के तहत इग्नू ने 4 वर्षीय स्नातक (ऑनर्स) उत्तीर्ण छात्रों के लिए 1 वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प शुरू किया है। वर्ष 2026 से ऑनलाइन व दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अर्थशास्त्र, इतिहास, एमकॉम आदि में 9 नए कोर्स उपलब्ध होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU: चार वर्षीय स्नातक (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब मास्टर डिग्री हासिल करना आसान और तेज होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई व्यवस्था के तहत चार वर्षीय यूजी के बाद एक वर्षीय मास्टर डिग्री ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा माध्यम से की जा सकेगी। देश में सबसे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 2026 से इसके तहत नौ नए मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए हैं।
इन विषयों में शुरू हुए कार्यक्रम
- सामाजिक विज्ञान: अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और इतिहास में एक वर्षीय एमए। ये पाठ्यक्रम चार वर्षीय यूजी ऑनर्स विद रिसर्च ट्रैक वाले विद्यार्थियों के लिए हैं।
- वाणिज्य : बीकॉम ऑनर्स करने वालों के लिए एक वर्षीय एमकॉम
- पत्रकारिता : पत्रकारिता एवं जनसंचार में एक वर्षीय एमए
- मानविकी : अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और उर्दू में एक वर्षीय एमए
मानविकी के पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय यूजी ऑनर्स विद रिसर्च और चार वर्षीय यूजी ऑनर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ट्रैक रखे गए हैं।
क्या बदला?
अब तक स्नातक के बाद सामान्य तौर पर दो वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प था। नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत उच्च शिक्षा को अधिक लचीला बनाने की दिशा में कदम है। इग्नू के अनुसार, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले पात्र विद्यार्थी संबंधित विषय में एक वर्ष में मास्टर डिग्री पूरी कर सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X