फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2027 Registration, Exam Date and Application Details Released by IIT Kharagpur

IIT JAM 2027: आईआईटी जैम परीक्षा 14 फरवरी को, कब शुरू होगा पंजीकरण? आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया शेड्यूल

Tue, 18 Aug 2026 01:36 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 01:36 PM IST
सार

IIT JAM 2027: आईआईटी जैम परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। आईआईटी खड़गपुर ने परीक्षा की वेबसाइट शुरू कर दी है। आवेदन 5 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि परीक्षा 14 फरवरी 2027 को होगी। सूचना पुस्तिका 22 अगस्त को जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
IIT JAM 2027 Registration, Exam Date and Application Details Released by IIT Kharagpur
IIT JAM 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

IIT JAM 2027: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 की आधिकारिक वेबसाइट शुरू कर दी है। परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी अब छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 12 अक्तूबर 2026 है। वहीं, JAM 2027 की परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परिणाम 18 मार्च 2027 को जारी होने की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


क्या है IIT JAM 2027 का पूरा शेड्यूल?

गतिविधि तारीख
सूचना पुस्तिका जारी 22 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 5 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 12 अक्तूबर 2026
परीक्षा 14 फरवरी 2027
परिणाम 18 मार्च 2027

22 अगस्त को क्या जारी होगा?

आईआईटी खड़गपुर 22 अगस्त 2026 को JAM 2027 की विस्तृत सूचना पुस्तिका जारी करेगा। इसमें परीक्षा और प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। पुस्तिका में मुख्य रूप से ये जानकारियां शामिल होंगी:

  • पात्रता की शर्तें
  • आवेदन शुल्क
  • परीक्षा का पैटर्न
  • पाठ्यक्रम
  • प्रवेश प्रक्रिया
  • भाग लेने वाले संस्थान
विज्ञापन

किन विषयों की परीक्षा होगी?

JAM 2027 के तहत सात विषयों के पेपर होंगे। इनमें शामिल हैं:

  • जैव प्रौद्योगिकी
  • रसायन विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • भूविज्ञान
  • गणितीय सांख्यिकी
  • गणित
  • भौतिक विज्ञान


JAM के माध्यम से आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) समेत प्रमुख संस्थानों के विभिन्न स्नातकोत्तर विज्ञान कार्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलता है।

IIT JAM 2027 की परीक्षा किस समय होगी?

आईआईटी जैम परीक्षा 14 फरवरी 2027 (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित होगी।

सत्र समय परीक्षा के पेपर
प्रथम सत्र (FN) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रसायन विज्ञान (CY)
भूविज्ञान (GG)
गणित (MA)
द्वितीय सत्र (AN) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जैव प्रौद्योगिकी (BT)
अर्थशास्त्र (EN)
गणितीय सांख्यिकी (MS)
भौतिक विज्ञान (PH)

IIT JAM से किन पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है?

जेएएम एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके स्कोर के आधार पर छात्रों को एमएससी, संयुक्त एमएससी-पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर विज्ञान कार्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलता है।

इस परीक्षा के जरिए आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) जैसे प्रमुख संस्थानों के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।

आवेदन कैसे करना होगा?

आईआईटी खड़गपुर JAM ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (JOAPS) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया संचालित करेगा।

पंजीकरण के बाद छात्र अपने नामांकन आईडी और पासवर्ड की मदद से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को सही तरीके से उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed