Campus Diaries: डीयू NCWEB ने जारी की स्पेशल कट-ऑफ, 18-20 अगस्त तक दाखिले; IPU में काउंसलिंग 20 को
Campus Diaries: डीयू एनसीवेब ने यूजी दाखिले के लिए स्पेशल कट-ऑफ जारी की है। छात्राएं 18 से 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकती हैं, जहां 15,200 में से 13,300 सीटें भर चुकी हैं। वहीं आईपीयू 20 अगस्त को चाइल्ड गाइडेंस डिप्लोमा की बची 4 सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग आयोजित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Campus Diaries: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रोग्राम की दाखिला रेस जारी है। अब नियमित कॉलेजों के साथ-साथ नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना कम हो गई है। एनसीवेब ने तीन कट ऑफ के दाखिले होने के बाद सोमवार को स्पेशल कट ऑफ जारी कर दी। इस कट ऑफ में उन्हीं छात्राओं को दाखिला मिलेगा जो तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सकीं। छात्राएं 18 से 20 अगस्त तक दाखिला ले सकती हैं।
13,300 दाखिले तीसरी कटऑफ के बाद हो चुके
एनसीवेब में दो स्नातक प्रोग्राम बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कुल 15,200 सीटों में से तीसरी कट ऑफ के बाद 13,300 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से अब छात्राओं के दाखिले की संभावना कम हो गई है। खासकर बीए प्रोग्राम के विभिन्न संयोजनों में सामान्य श्रेणी की छात्राओं के लिए सीटें कम ही बची हैं।
जबकि बीकॉम में एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों में से 10 पर अब भी सामान्य श्रेणी की छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना है। अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज में बीकॉम प्रोग्राम सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी, ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर हो जाएगा।
इस प्रोग्राम में सामान्य के लिए कम ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी वर्ग की छात्राओं के लिए ज्यादा मौके हैं। जबकि बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान में सामान्य के लिए बेहद कम मौके हैं। इस प्रोग्राम में केवल सात कॉलेज सेंटरों पर कुछ ही सीटें खाली हैं। जहां सीटें खाली हैं वहां दाखिला 46-71 फीसदी अंकों पर हो जाएगा।
आईपीयू में ओपन हाउस काउंसलिंग 20 को होगी
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए ओपन हाउस काउंसलिंग 20 अगस्त को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा।
काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से देय 60 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, तिथि का प्रमाण पत्र लेकर आना है। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक को-ऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट में उपलब्ध है। जिसमें कुल पचास सीटों में चार खाली हैं।
कमेंट
कमेंट X