फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एग्जाम टिप्स: आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में सिर्फ चार दिन बाकी, रिवीजन प्लान ऐसे बनाएं

Tue, 18 Aug 2026 12:19 PM IST
Akash Kumar ऋतंभरा कुमारी, एग्जाम एक्सपर्ट
ऋतंभरा कुमारी, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Akash Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

IBPS PO Prelims 2026: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 22-23 अगस्त को आयोजित होगी। अंतिम दिनों में नया पढ़ने के बजाय रिवीजन, सटीकता और मॉक टेस्ट के विश्लेषण पर ध्यान दें। कटऑफ की चिंता छोड़ अपनी पुरानी रणनीति पर भरोसा रखें और परीक्षा से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
 

विज्ञापन
IBPS PO Prelims 2026: Last-Minute Revision Strategy and Key Guidelines for Aug 22-23 Exam
Exam - फोटो : Adobe Stock

IBPS PO Prelims 2026: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त, 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा में अब महज चार दिन शेष हैं। ऐसे में नई चीजें पढ़ने के बजाय अब तक की तैयारी को मजबूत करना ज्यादा जरूरी है। अभ्यर्थियों को रिवीजन, मॉक टेस्ट, समय-प्रबंधन और मानसिक संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। अंतिम दिनों में सही रणनीति और आत्मविश्वास बेहतर प्रदर्शन की कुंजी बन सकते हैं।

IBPS PO Prelims 2026: Last-Minute Revision Strategy and Key Guidelines for Aug 22-23 Exam
Exam - फोटो : Adobe Stock

कटऑफ नहीं, अपना लक्ष्य देखें

पिछले वर्षों की कटऑफ और न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर से परीक्षा के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन अंतिम चार दिनों में बार-बार कटऑफ देखना फायदेमंद नहीं होगा। हर वर्ष प्रश्नों की कठिनाई, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और रिक्तियों के आधार पर कटऑफ बदल सकती है। इसलिए किसी एक आंकड़े को लक्ष्य बनाने के बजाय अपनी सटीकता और प्रयासों की संख्या पर ध्यान दें।

यदि मॉक टेस्ट में लगातार अच्छा स्कोर आ रहा है, तो परीक्षा में भी उसी स्तर के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करें। ज्यादा प्रश्न हल करने के चक्कर में गलतियां करने से बेहतर है कि समझकर सही प्रश्नों का चयन करें और उन्हें सटीकता के साथ हल करें।

IBPS PO Prelims 2026: Last-Minute Revision Strategy and Key Guidelines for Aug 22-23 Exam
Exam - फोटो : Adobe Stock

पुरानी रणनीति पर भरोसा रखें

अंतिम दिनों में नई ट्रिक, शॉर्टकट या रणनीति अपनाने से बचें। मॉक टेस्ट में जिस तरीके से आपकी गति और सटीकता बेहतर रही है, परीक्षा में भी उसी रणनीति को अपनाएं। कठिन पजल, लंबे डाटा इंटरप्रिटेशन या ज्यादा समय लेने वाले प्रश्नों को बाद के लिए छोड़ दें। हर प्रश्न हल करना जरूरी नहीं है। समय का सही इस्तेमाल और प्रश्नों का चयन ज्यादा महत्वपूर्ण है। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IBPS PO Prelims 2026: Last-Minute Revision Strategy and Key Guidelines for Aug 22-23 Exam
Exam - फोटो : Adobe Stock

एक से दो मॉक टेस्ट दें

21 अगस्त तक तैयारी को छोटे और स्पष्ट हिस्सों में बांटें। इस दौरान एक से दो फुल-लेंथ मॉक टेस्ट पर्याप्त हैं। हर मॉक के बाद सिर्फ स्कोर न देखें, बल्कि गलतियों की वजह, कांन्सेप्ट या समय-प्रबंधन को पहचानें। क्वांटिटेटिव में जरूरी सूत्र और प्रतिशत, अनुपात, औसत, लाभ-हानि, समय-कार्य, समय-दूरी के प्रमुख तरीकों का रिवीजन करें।

रीजनिंग में मजबूत टॉपिक्स, जैसे पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, सिलोगिज्म और असमानता पर ध्यान दें। अंग्रेजी में ग्रामर नियम, शब्दावली और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन की पुरानी रणनीति दोहराएं। बैंकिंग अवेयरनेस में हाल के करंट अफेअर्स का त्वरित रिवीजन करें।

विज्ञापन
IBPS PO Prelims 2026: Last-Minute Revision Strategy and Key Guidelines for Aug 22-23 Exam
Exam - फोटो : Adobe Stock

परीक्षा से पहले ये काम जरूर करें

एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, वैध फोटो पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। परीक्षा केंद्र का पता और वहां पहुंचने का रास्ता एक दिन पहले जांच लें। परीक्षा से एक रात पहले देर तक पढ़ने के बजाय पर्याप्त नींद लें। सुबह हल्का भोजन करें तथा परीक्षा केंद्र पर ऐसी कोई चीज न ले जाएं, जिसकी अनुमति न हो।

  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतिम चार दिनों में अपनी तुलना दूसरे अभ्यर्थियों से न करें।
  • सोशल मीडिया पर कटऑफ, पेपर लीक, संभावित प्रश्न या दूसरों के मॉक स्कोर जैसी चर्चाओं में समय बर्बाद करने से बचें।
  • सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि परीक्षा में आप अपनी तैयारी का कितनी शांति और सटीकता से इस्तेमाल करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed