फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP Caste-Balance Strategy to Strengthen Its Hold Over Purvanchal Ahead of UP Elections

UP: जातीय संतुलन से पूर्वांचल को साधने के लिए भाजपा का सियासी दांव, पहले भी हर बिरादरी को मिली है जिम्मेदारी

Tue, 18 Aug 2026 03:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 18 Aug 2026 03:23 PM IST
सार

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जातीय संतुलन से पूर्वांचल को साधने के लिए भाजपा ने सियासी दांव चला है। बस्ती से हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर की संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर संदेश देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
BJP Caste-Balance Strategy to Strengthen Its Hold Over Purvanchal Ahead of UP Elections
नितिन नवीन की नई टीम घोषित - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ा सियासी दांव चला है। जातीय संतुलन के बलबूते पूर्वांचल की सियासत को साधने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय कमेटी में गोरखपुर क्षेत्र से बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को महासचिव, राज्यसभा से सांसद संगीता यादव को मंत्री और देवरिया के शिवानंद द्विवेदी को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर जातीय समीकरण साधते हुए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है।
विज्ञापन


गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से गोरखपुर नया सियासी केंद्र बनकर उभरा है। संगठन और सरकार दोनों में यहां के नेताओं को बड़ी भूमिका मिली है। भाजपा में इसके पहले राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर क्षेत्र से सिर्फ डॉ आरएमडी अग्रवाल को जगह दी गई थी और राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 
विज्ञापन


इस बार इस क्षेत्र से तीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसमें भी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को बेहतर तालमेल बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए असम के प्रभारी और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी बस्ती के रहने वाले हैं। बस्ती, अवध और गोरखपुर का मध्य बिंदु है और यह पूरा इलाका ब्राह्मण बहुल्य है। यहां की राजनीति में ब्राह्मण वर्ग का अच्छा दखल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाली संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, पार्टी ने इसके पहले कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, लेकिन यादव बिरादरी से आने वाली संगीता के बहाने पार्टी ने एक बड़े वर्ग को साधने की कोशिश की है।

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी देवरिया के सजांव गांव के निवासी हैं। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे चुनावी रणनीति और सोशल मीडिया और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। देवरिया भी ब्राह्मण वर्ग का गढ़ माना जाता है इसलिए भी शिवानंद को दी गई जिम्मेदारी को सियासी नजरिये से देखा जा रहा है।

हरीश द्विवेदी का प्रोफाइल
   
जन्म बस्ती में 22 अक्तूबर 1973
शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए
एबीवीपी 1991 में जिला प्रमुख
भाजयुमो 1994 से 1996 तक प्रदेश सह मंत्री 2006 से 2010 तक प्रदेश उपाध्यक्ष 2010–2013 तक प्रदेश अध्यक्ष
सांसद 2014 और 2019 (बस्ती लोकसभा)
भाजपा 2024 में असम प्रभारी अगस्त 2026 में राजस्थान प्रभारी अब राष्ट्रीय महासचिव

संगीता यादव का प्रोफाइल
   
जन्म बोरीवाली, मुंबई में 20 जुलाई 1981
शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी)
राजनीति 2013 में भाजपा की सदस्यता जून 2021 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव अब राष्ट्रीय सचिव
विधायक 2017 में चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से
राज्यसभा सदस्य 2022 में उत्तर प्रदेश से

निगाहें अब डॉ राधामोहन पर...
राष्ट्रीय महासचिव रहे डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को संगठन से मुक्त कर दिया गया है। अब सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं कि पार्टी में अब उनकी अगली भूमिका क्या होगी? डॉ अग्रवाल को 2024 लोकसभा के लिए कर्नाटक भाजपा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी और जुलाई 2024 से वे भाजपा राजस्थान के प्रभारी भी हैं।

पहले भी हर बिरादरी को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने इसके पहले भी अपनी सियासी रणनीति के तहत हर बिरादरी को संगठन में जगह देने की कोशिश की है। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल को पूर्व में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है। दलित बिरादरी से कमलेश पासवान को केंद्रीय मंत्री मंत्री की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी। प्रदेश कमेटी के विस्तार में जातीय संतुलन को आधार बनाया गया और गोरखपुर से सैंथवार बिरादरी से डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षत्रिय वर्ग से रमेश सिंह और देवरिया से कामेश्वर सिंह को जगह दी गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर भूमिहार बिरादरी को साधने का प्रयास पार्टी ने किया। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, गाजीपुर, संतकबीरनर और आजमगढ़ भूमिहार बिरादरी भी चुनावी समीकरण में अहम भूमिका निभाते हैं।

भाजपा नेताओं ने जताई खुशी
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री तथा शिवानंद द्विवेदी को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, सांसद रवि किशन शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह ‘आशू’, संजीव राय, क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. नवीन पांडेय, सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।

सांसद रवि किशन ने दी बधाई
सांसद रवि किशन ने रवि किशन ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed