ऑडिट से खुला राज: BSF जवान के क्रेडिट कार्ड से 82,897 का आईफोन 17 खरीदा, OTP-CVV के बिना ही हुआ फ्रॉड
सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन आईफोन 17 की खरीदारी की गई। इसकी कीमत 82,897 रुपये है। आरोप है कि खरीदारी के लिए उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया, जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ न तो ओटीपी और न ही सीवीवी साझा किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया निवासी बीएसएफ जवान के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने बिना जानकारी के 82,897 रुपये का आईफोन 17 ऑनलाइन खरीद लिया। पीड़ित सुधीर सिंह की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन आईफोन 17 की खरीदारी की गई। इसकी कीमत 82,897 रुपये है। आरोप है कि खरीदारी के लिए उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया, जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ न तो ओटीपी और न ही सीवीवी साझा किया था।
स्कैमर ने ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा का इस्तेमाल कर सामान मंगवाया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने उसी दिन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से बीएसएफ में नियुक्त हैं और देश की सुरक्षा में कार्यरत हैं।
सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ऑनलाइन खरीदारी, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और डिलीवरी से जुड़े विवरण की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।