{"_id":"6a15500b0b96447a6b045f6e","slug":"skilled-youths-find-new-opportunities-in-growing-firefighting-sector-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Career: स्किल्ड युवाओं के लिए बढ़ रहीं नौकरियां, फायर फाइटिंग सेक्टर में खुल रहे हैं रोजगार के नए रास्ते","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Career: स्किल्ड युवाओं के लिए बढ़ रहीं नौकरियां, फायर फाइटिंग सेक्टर में खुल रहे हैं रोजगार के नए रास्ते
जिले सिंह लाकड़ा, कॅरिअर एक्सपर्ट
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 26 May 2026 01:31 PM IST
सार
Skilled Youth: फायर फाइटिंग सेक्टर तेजी से युवाओं के लिए एक आकर्षक करियर विकल्प बनता जा रहा है। तकनीकी ज्ञान, साहस और अच्छी फिटनेस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इसमें रोजगार के कई नए और बेहतर अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Firefighting Jobs: हाल ही में दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गर्मी के मौसम में केवल मैदानी ही नहीं, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि फायर फाइटिंग के क्षेत्र में रोजगार के नए क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं।
इस क्षेत्र में स्किल्ड पेशेवर किसी भी प्रकार की आग की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से काबू पाने में सक्षम होते हैं। तकनीकी ज्ञान, साहस और फिटनेस रखने वाले युवाओं के लिए फायर फाइटिंग सेक्टर रोजगार के बेहतरीन अवसर खोल रहा है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
कौन-कौन से कोर्स हैं
इस क्षेत्र में युवाओं को फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्स, जैसे डिप्लोमा इन हेल्थ, सेफ्टी एंड एन्वॉयरन्मेंट, डिप्लोमा इन फायर फाइटिंग, पीजी डिप्लोमा इन फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग, बीएससी इन फायर इंजीनियरिंग तथा फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों का चयन करना चाहिए। इन कोर्सेज की अवधि छह महीने से लेकर तीन वर्ष तक होती है।
Trending Videos
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
बारहवीं पास होना अनिवार्य
आपके पास डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य है। प्रवेश आमतौर पर ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होता है। अभ्यर्थियों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
शारीरिक योग्यता जरूरी है
इस क्षेत्र में व्यक्तिगत योग्यताओं का भी अधिक महत्व है। युवाओं में साहस और धैर्य के साथ-साथ लीडरशिप क्वालिटी तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता होना बेहद जरूरी है। शारीरिक योग्यता के तहत पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर तथा वजन कम से कम 46 किलोग्राम होना आवश्यक है। इसके अलावा, दोनों के लिए आई विजन 6:6 होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
Jami Millia Islamia, JMI
- फोटो : X (@jmiu_official)
प्रमुख संस्थान
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली ignou.ac.in
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।