DRDO: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से शिक्षा व व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अंतर्गत आने वाली प्रमुख प्रयोगशाला, सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज, हैदराबाद (सीएचईएसएस) की पेड इंटर्नशिप-2026 एक सुनहरा अवसर है।
{"_id":"69f4522eff1a1f565a000bbb","slug":"drdo-internship-offers-up-to-30-000-stipend-for-students-check-details-here-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DRDO Internship: पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, डीआरडीओ इंटर्नशिप से बनाएं करियर; 30,000 रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DRDO Internship: पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, डीआरडीओ इंटर्नशिप से बनाएं करियर; 30,000 रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
गौरव सचदेवा, कॅरिअर सलाहकार
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 01 May 2026 12:44 PM IST
सार
DRDO Internship 2026: डीआरडीओ की यह इंटर्नशिप छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव हासिल कर सकते हैं। यह न सिर्फ उनकी स्किल्स को मजबूत बनाती है, बल्कि उनके करियर को भी नई दिशा देने में मदद करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X / @SpokespersonMoD
Trending Videos
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता)
- फोटो : freepik
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का एआईसीटीई यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग अथवा विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक को अपने पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की दृष्टि से भी छात्र का प्रदर्शन उत्कृष्ट होना चाहिए। उम्मीदवार के पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 10 के स्केल पर 7.5 सीजीपीए होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : freepik
इंटर्नशिप की अवधि और लाभ
इंटर्नशिप प्रशिक्षण की कुल अवधि छह माह निर्धारित की गई है, जिसे हैदराबाद स्थित सीएचईएसएस में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। चयनित छात्र यदि निर्धारित अवधि को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, तो उन्हें पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दो किस्तों में दिया जाएगा। हालांकि, स्टाइपेंड प्राप्त करने के लिए छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है और उन्हें प्रत्येक माह कम से कम 15 दिन उपस्थित रहना होगा।
- फोटो : freepik
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटdrdo.gov.in/drdo/careers से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों की सूची संलग्न करें। पूरा आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से "Application for Paid Internship" लिखना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित "ब्रांच कोड" भी उल्लिखित करना होगा, जिससे आवेदन की छंटनी में सुविधा हो सके।
- इंजीनियरिंग और विज्ञान के मेधावी छात्रों को मिलेगा ट्रेनिंग का मौका।
- इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि छह माह निर्धारित की गई है।
- छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
महत्वपूर्ण तिथियां
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई, 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 20 मई, 2026 तक सूचित कर दिया जाएगा, जबकि इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 03 जून, 2026 से होगी।
