Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a83bcb94fa6297aaf087ed3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:00 PM, 18-Aug-2026
Bihar News: अन्नू डूबा तो उज्ज्वल ने लगाई छलांग, तेज धार ने दोनों को निगला, नदी में रेस्क्यू जारी
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में भुड़कुरवा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच किशोरों में से दो गहरे पानी में डूब गए। हादसे में बथना गांव निवासी 14 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और 15 वर्षीय अन्नू कुमार उर्फ कल्लू नदी में डूबे हैं। और पढ़ें11:42 AM, 18-Aug-2026
Bihar: पोल पहले से टेढ़ा, जमीन भी कमजोर... फिर भी हजारों की भीड़, अशोक धाम हादसे में 7 मौतों का जिम्मेदार कौन?
अशोक धाम हादसे के 24 घंटे बाद भी भगदड़ की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच में सामने आया है कि हादसे वाले बिजली पोल के आसपास करीब 20 दिन पहले दो से तीन फीट मिट्टी काटी गई थी, जिससे जमीन कमजोर होने की बात कही जा रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
11:29 AM, 18-Aug-2026
BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बीपीएससी आज जारी करेगा टीआरई 4 का विज्ञापन, पढ़िए पूरी खबर
BPSC TRE 4 News: लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आज बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर देगा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें10:36 AM, 18-Aug-2026
Bihar News: स्कूल की बदहाली पर जेन अल्फा का विरोध, MDM से फर्जी हाजिरी तक के आरोप; 24 घंटे में जवाब तलब
गया के डुमरिया प्रखंड में चहरा-पहरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विद्यालय में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। बच्चों और ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं बनने, फर्जी उपस्थिति के आधार पर चावल और सरकारी राशि के उठाव, प्रमाण-पत्र के नाम पर प्रति छात्र 500 रुपये मांगने, विद्यालय विकास मद की राशि के कथित दुरुपयोग और गरीब SC-BC बच्चों के साथ भेदभाव समेत कई आरोप लगाए। और पढ़ें10:25 AM, 18-Aug-2026
Bihar: JPSC-JSSC पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, भोजपुर के मिथलेश सिंह को दिल्ली से किया गिरफ्तार
भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड के पसौर गांव निवासी मिथलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को झारखंड CID की विशेष टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी JPSC और JSSC से जुड़े चर्चित पेपर लीक मामले की जांच के दौरान हुई है। और पढ़ें10:12 AM, 18-Aug-2026
Bihar News: शराब की सूचना दी तो थाने में ही फंस गया युवक! बदसलूकी-धक्का मुक्की का आरोप, पैर में लगी चोट
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शराब सेवन की सूचना पुलिस को देना एक युवक को कथित तौर पर भारी पड़ गया। चैनपुर निवासी प्रितम कुमार का आरोप है कि 16 अगस्त की शाम मांझी प्रखंड कार्यालय परिसर के पास पानी की टंकी के आसपास शराब पीने की सूचना देने वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 AM, 18-Aug-2026
Bihar: थानेश्वर मंदिर में महिला होमगार्ड से बदसलूकी! वर्दी पकड़कर गोली मारने की धमकी का आरोप, युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास सावन की तीसरी सोमवारी पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 21 वर्षीय महिला होमगार्ड जवान से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ले जाने से रोकने पर युवक ने महिला जवान से गाली-गलौज की, वर्दी को सीने के पास से पकड़ लिया और गोली मारने की धमकी दी। और पढ़ें09:41 AM, 18-Aug-2026
Bihar: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा जर्जर बिजली का पोल, नीचे दबकर मासूम की मौत, मचा हड़कंप
छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के रामपुर बिंदालाल के मठिया गांव में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सेमरिया घाट से पवित्र सरयू जल लेकर श्री ढोंढस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली जर्जर बिजली के पोल से टकरा गई। और पढ़ें09:31 AM, 18-Aug-2026
Bihar: तीसरे सोमवार बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार, 11 क्विंटल गेहूं से सजे बाबा; महाआरती में गूंजा हर-हर महादेव
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा का भव्य जलाभिषेक, विशेष पूजन और महाशृंगार किया गया। करीब 11 क्विंटल गेहूं समेत अन्य पूजन सामग्रियों से बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक के बाद महाआरती हुई। और पढ़ें09:28 AM, 18-Aug-2026