फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Several IAS officers transferred in Bihar DM of some districts changed Begusarai Sitamarhi Bhojpur

Bihar: बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के डीएम भी बदले; जानिए किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली?

Tue, 18 Aug 2026 08:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Aug 2026 08:25 AM IST
सार

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सीवान, भोजपुर, सीतामढ़ी, सीवान के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। आइये जानते हैं कौन-कहां गए?

विज्ञापन
Bihar Several IAS officers transferred in Bihar DM of some districts changed Begusarai Sitamarhi Bhojpur
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने सोमवार देर रात को कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारियों तक शामिल हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 1996 बैच के IAS अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से स्थानांतरित कर ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। वहीं, 1997 बैच के IAS अधिकारी पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से स्थानांतरित कर गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

विज्ञापन


वित्त विभाग की जिम्मेदारी विनय कुमार को
1999 बैच के IAS अधिकारी विनय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव पद से स्थानांतरित कर वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद से स्थानांतरित कर पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं पटना के वर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


संजय कुमार सिंह को मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी
2007 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वे वाणिज्य कर विभाग, जीएसटी और मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 2010 बैच के IAS अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है। वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
BJP Reshuffle: नितिन नवीन ने बिहार के दो नेताओं को बढ़ाया, तीसरे को छकाया; भाजपा अध्यक्ष के दांव का क्या अर्थ?

कई जिलों के डीएम भी बदले
सरकार ने जिलों के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित जिले का जिला दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

  • 2015 बैच के IAS अधिकारी मनेश कुमार मीणा को निदेशक, खान के पद से स्थानांतरित कर भोजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • सीतामढ़ी के डीएम रिची पाण्डेय का तबादला कर उन्हें बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सीवान का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया का तबादला कर उन्हें सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

  • 1995 बैच के IAS अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, जो मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं नवदीप शुक्ला को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • सरकार के इस आदेश से राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों की प्रशासनिक कमान में व्यापक बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed