फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Encounter: Four Cow Slaughter Suspects Arrested in Separate Encounters, Three Injured

Saharanpur: अलग-अलग मुठभेड़ों में चार गोकश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली, एक आरोपी अंधेरे में फरार

Tue, 18 Aug 2026 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2026 12:14 PM IST
सार

सहारनपुर में देहात कोतवाली और सरसावा पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ों में चार गोकश गिरफ्तार किए गए। तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Saharanpur Encounter: Four Cow Slaughter Suspects Arrested in Separate Encounters, Three Injured
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मंगलवार को देहात कोतवाली और सरसावा पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ों में चार गोकशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलहा, गोकशी के उपकरण और पिकअप वाहन बरामद किया है। दोनों मुठभेड़ों में कुछ आरोपी मौके से फरार होने में भी सफल रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सुखे तालाब के पास गोकशी की तैयारी, दो आरोपी घायल
मंगलवार सुबह देहात कोतवाली पुलिस को मल्हीपुर की ओर सुखे तालाब के पास आम के बाग में कुछ लोगों के गोकशी की तैयारी करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आफताब उर्फ लालू निवासी डोलीवाला, देहरादून और अब्दुल बहाव निवासी पठेड़ के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अब्दुल हरिद्वार के भगवानपुर में रह रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather UP: रात की बारिश से मौसम का बदला मिजाज, उमस भरी गर्मी से राहत, आज भी बरसने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्बिंग में तीसरा आरोपी पकड़ा, एक अंधेरे में भागा
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपियों के साथी नासिर निवासी दाउदसराय ढोलीखाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं चौथा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मौके से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और असलहा बरामद किए गए।

सरसावा में भी मुठभेड़, एक आरोपी घायल गिरफ्तार
दूसरी ओर सरसावा पुलिस की शाहजहांपुर-चिलकाना मार्ग पर भिक्कनपुर के पास संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में सौराना निवासी आरोपी नसीम के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं में बरामद हुआ सामान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से असलहा, गोकशी के उपकरण और पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed