{"_id":"6a8401595a63b1b8000bad22","slug":"70-year-old-woman-dies-under-suspicious-circumstances-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 70 साल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत, झाड़ियों में मिला शव; हर सुबह पक्षियों दाना देने निकलती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 70 साल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत, झाड़ियों में मिला शव; हर सुबह पक्षियों दाना देने निकलती थी
Tue, 18 Aug 2026 12:23 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:23 PM IST
सार
भतेरी देवी सपरिवार प्रहलादपुर बांगर गांव में रहती थी। वह पक्षियों को दाना देने के लिए हर सुबह घर से निकलती थी। सोमवार सुबह आठ बजे घर से निकली थी, लेकिन काफी देर बाद तक वह घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहबाद डेरी के प्रहलादपुर बांगर गांव के 70 साल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान भतेरी देवी के रूप में हुई है। उनका शव पार्क के झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के मुताबिक भतेरी देवी सपरिवार प्रहलादपुर बांगर गांव में रहती थी। वह पक्षियों को दाना देने के लिए हर सुबह घर से निकलती थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह आठ बजे घर से निकली थी। लेकिन काफी देर बाद तक वह घर वापस नहीं पहुंची। उसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद दोपहर में उनका शव पार्क के झाड़ियों के बीच मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन