Delhi: सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर जमावड़ा, न्याय की मांग; पुलिस बल तैनात
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार (28) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी निहाल उर्फ कुल्ला (52) को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एनएच 24 पर जुटने लगे। जिसे देखते हुए एनएच-24 पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। न्याय की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी वहां जमा हुए।
#WATCH दिल्ली: NH-24 पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं क्योंकि कल्याणपुरी में चाकू मारकर एक सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी वहां जमा हो रहे हैं। pic.twitter.com/D3W3lFYf10
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2026
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार (28) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी निहाल उर्फ कुल्ला (52) को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेने से इन्कार कर दिया।
पत्नी से नजदीकियों का शक और कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी निहाल ने बताया कि उसे टिपर गाड़ी चालक गुलशन पर अपनी पत्नी से नजदीकियों का शक था। उसने गुलशन की हत्या की योजना बनाई थी। रविवार सुबह 7.30 बजे 20 ब्लॉक में टिपर आने पर गुलशन के बजाय अनिल दिखा। निहाल ने गुलशन को ढूंढते हुए वहां पहुंचकर अनिल की हत्या कर दी। निहाल का दावा है कि अनिल भी गुलशन के साथ उसके घर आता था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि रविवार सुबह हत्या के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी निहाल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सोमवार दोपहर उसे कल्याणपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग
अनिल के परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने अनिल के भाई को सरकारी नौकरी और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की। परिजनों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे शव नहीं लेंगे। रविवार से ही एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।