फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE 4 News: BPSC TRE 4 Notification, Teacher Recruitment Exam, Bihar Exam News

BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बीपीएससी आज जारी करेगा टीआरई 4 का विज्ञापन, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 18 Aug 2026 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Aug 2026 11:29 AM IST
सार

BPSC TRE 4 News: लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आज बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर देगा। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
BPSC TRE 4 News: BPSC TRE 4 Notification, Teacher Recruitment Exam, Bihar Exam News
बीपीएससी टीआरई 4 में 32388 पदों पर आएगी वैकेंसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त अधियाचना पर सारा काम फाइनल हो चुका है। आज शाम तक 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती में सबसे अधिक 16,101 पद 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

विज्ञापन


जानिए पदों के विवरण के बारे में...

  • कक्षा 1 से 5 : 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 : 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 : 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 : 16,101 पद
  • कुल पद : 32,388

सीएम सम्राट चौधरी बोले- शिक्षकों की कमी दूर होगी
बता दें कि हाल में ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी टीआरई 4 के बारे में जानकारी सोशल मीडिया साझा की थी। तब उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग की ओर से बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से एक ओर जहां हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।

विज्ञापन


आज से धरने पर बैठे हैं शिक्षक अभ्यर्थी
बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे। आज छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे हैं। वह टीआरई 4 विज्ञापन, बीएसएससी एग्जाम डेट, लाइब्रेरियन बहाली, बीईटी, दरोगा, सिपाही, BSSC सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए बीपीएससी ने आज शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed