फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Pregnant woman injured in accident; surgery saves both the baby and her leg.

Indore: इंदौर में हादसे का शिकार गर्भवती हुई घायल, ऑपरेशन कर शिशु और पैर को बचाया

Tue, 18 Aug 2026 06:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 18 Aug 2026 06:01 PM IST
सार

सड़क हादसे में  घायल 37 सप्ताह की गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने बेहद जटिल ऑपरेशन किया। महिला के पैर की सर्जरी के कारण गर्भस्थ शिशु की जान को भी खतरा था। ऐसे में डॉक्टरों ने सीजेरियन सेक्शन और पैर की सर्जरी एक साथ की।

विज्ञापन
Indore: Pregnant woman injured in accident; surgery saves both the baby and her leg.
गर्भवती का ऑपरेशन कर शिशु और पैर को बचाया - फोटो : amarujala

विस्तार

सड़क हादसे का शिकार हुए एक गर्भवती महिला का जटिल ऑपरेशन इंडेक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने किया। महिला को 37 सप्ताह का गर्भ था। महिला के पैरों की सर्जरी के साथ ऑपरेशन कर बच्चे को डॉक्टरों ने बचाया।

विज्ञापन

 

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को ऑपरेशन कर बचा लिया। हादसे में 21 वर्षीय महिला के बाएं पैर की फीमर हड्डी में फ्रैक्चर के साथ पैर की त्वचा और अंदरूनी ऊतक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। गर्भावस्था के अंतिम चरण में होने के कारण मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए आपातकालीन ऑपरेशन का निर्णय लिया। सीजेरियन सेक्शन के साथ ही पैर का ऑपरेशन भी किया गया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन

 

इस दौरान मरीज को 8 यूनिट ब्लड लगाया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मां की गंभीर स्थिति होने से गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी।डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था के अंतिम चरण में गंभीर सड़क दुर्घटना के साथ फ्रैक्चर और अंदरूनी चोट होने के कारण यह एक जटिल आपातकालीन स्थिति थी। परिजनों की अनुमति के बाद आपरेशन की तैयारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑर्थोपेडिक्स और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर उपचार किया और मां व नवजात दोनों को सुरक्षित रखने में सफलता मिली।यदि सिर्फ महिला के पैर का ऑपरेशन किया जाता तो उसके गर्भ में पल रहे शिशु की जान को खतरा हो सकता था। इस कारण एक साथ दो सर्जरी को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed