फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore Councilor Jeetu Yadav's expulsion revoked after 18 months; returns to BJP.

Indore News: इंदौर के पार्षद जीतू यादव का 18 माह बाद निष्कासन समाप्त, भाजपा में वापसी

Tue, 18 Aug 2026 06:46 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 18 Aug 2026 06:46 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा ने कुलकर्णी नगर के पार्षद जीतू यादव का करीब 18 महीने पुराना निष्कासन खत्म कर दिया है। पार्षद कमलेश कालरा के घर हमले और उनके नाबालिग बेटे से बदसलूकी के आरोपों के बाद यादव को पार्टी से बाहर किया गया था।

विज्ञापन
Indore News: Indore Councilor Jeetu Yadav's expulsion revoked after 18 months; returns to BJP.
पार्षद जीतू यादव का 18 माह बाद निष्कासन समाप्त - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में कुलकर्णी नगर से पार्षद जीतू यादव का भारतीय जनता पार्टी से निष्कासन समाप्त कर दिया गया है। 18 माह पहले उन्हें एक अन्य पार्षद के घर पर हमला करवाने और उनके नाबालिग बेटे के साथ बदसलूकी के आरोप में निष्कासित किया गया था। यादव एमआईसी मेंबर भी थे। भाजपा परिषद ने उनसे वह पद भी छीन लिया था। माना जा रहा है कि उन्हें फिर एमआईसी मेंबर बनाया जा सकता है, क्योंकि उनके स्थान पर किसी अन्य पार्षद को विभाग नहीं सौंपा गया था।

विज्ञापन

 

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने निष्कासन समाप्त करने के लिए भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पार्षद के घर पर हुए हमले में पुलिस जांच में जीतू यादव को क्लीन चिट मिली है। इसके आधार पर यादव का भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन समाप्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

दरअसल, अगले साल नगर निगम चुनाव होने हैं। जीतू जिस वार्ड से पार्षद हैं, वहां वर्षों से कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जीतते आए थे। 9 साल से जीतू और उनके परिवार के सदस्य पार्षद हैं। माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए जीतू का निष्कासन समाप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

दो साल पहले एक नगर निगम कर्मचारी और पार्षद कमलेश कालरा की एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी, जिसमें कालरा ने यादव को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद कालरा के घर हमला हो गया था और उसके भी वीडियो वायरल हुए थे। हमला करने वालों ने कालरा के बेटे के साथ भी बदसलूकी की थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस हमले को लेकर विधायक मालिनी गौड़ ने भी जीतू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। हल्ला मचने पर भाजपा ने जीतू यादव को पार्टी से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed