फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver died after four-wheeler collides with nilgai in Varanasi

Varanasi News: नीलगाय से टकराया चार पहिया वाहन, अस्पताल पहुंचने से पहले चालक की हुई मौत

Tue, 18 Aug 2026 03:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 03:25 PM IST
सार

वाराणसी में नीलगाय से टकराने से चार पहिया वाहन के चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पीआरवी की टीम ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Driver died after four-wheeler collides with nilgai in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक चार पहिया वाहन नीलगाय से टकरा गया। जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नरपतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मंगलवार को भोर सवा 2 बजे पीआरवी को हाईवे पर चार पहिया वाहन के नीलगाय से टकराने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी नरपतपुर भेजा। मृतक की पहचान अशोक कुमार (45) के रूप में हुई। वह दीनापुर चिरईगांव का निवासी है। चार पहिया क्रूजर का चालक बताया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed