फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में गंगा का रौद्र रूप: मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल की बदली गई जगह, वरूणा भी उफनाईं

Tue, 18 Aug 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 11:30 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का  जलस्तर चेतावनी बिंदु से सिर्फ 3.98 मीटर पीछे है। वहीं जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे बढ़ रहा है। उधर, वरुणा का जलस्तर बढ़ने से सलारपुर के कई घरों में पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
Manikarnika and Harishchandra Ghat Cremation sites relocated due to rising Ganga water levels in Varanasi
जलस्तर बढ़ने के कारण मणिकर्णिका घाट का बदला गया शवदाह स्थल - फोटो : अमर उजाला

गंगा का जलस्तर सोवमार को 66.28 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में 0.98 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 3.98 मीटर दूर है। उधर, वरुणा नदी भी उफान पर है। सारनाथ क्षेत्र के सलारपुर में वरुणा नदी से जुड़े कई मकानों में सोमवार को 4 फीट पानी घुस गया। स्थानीय निवासी अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, अस्सी घाट की आरती अब सुबह ए बनारस के मंच के पास हो रही। दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट पर भी आरती स्थल बदल गया है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट का शवदाह स्थल पानी बढ़ने के कारण बदल दिया गया।

Manikarnika and Harishchandra Ghat Cremation sites relocated due to rising Ganga water levels in Varanasi
गंगा में नावों का संचालन बंद - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात अचानक बाढ़ का पानी वरुणा किनारे रहने वालों के घरों में प्रवेश कर गया। सलारपुर में रेलवे लाइन के पास मकानों में पानी भरने से लोग घरों को खाली कर पड़ोस में किराये के मकान में रहने लगे हैं। विजय यादव ने बताया कि उनके मकान में अचानक पानी बढ़ने से 4 फीट तक पानी घुस गया है। 

Manikarnika and Harishchandra Ghat Cremation sites relocated due to rising Ganga water levels in Varanasi
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद नमो घाट का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
पुराना पुल पुलकोहना के पास नाले से सटे मकानों के चौखट तक पानी पहुंच चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है। बाढ़ के पानी के बढ़ने से प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही है। गंगा का जलस्तर रविवार को 65.30 मीटर दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika and Harishchandra Ghat Cremation sites relocated due to rising Ganga water levels in Varanasi
गंगा स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को गंगा का जलस्तर 66.28 मीटर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। पानी 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यही गति रही तो पानी अगले दो दिन में चेतावनी बिंदु पार हो जाएगा। दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल बदल कर ऊपर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Manikarnika and Harishchandra Ghat Cremation sites relocated due to rising Ganga water levels in Varanasi
दशाश्वमेध घाट पर बदला गंगा आरती का स्थल - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल छत को कर दिया गया है। पानी काफी ऊपर आने से परेशानी बढ़ गई है। उधर, वरुणा नदी का जल स्तर बढ़ने से सलारपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed