फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police encounter Accused of shooting father-in-law and brother-in-law arrested

Ghazipur News: ससुर और साले को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली; दर्ज हैं कई मामले

Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बेल्सड़ी गोलीकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागने लगा, जिससे जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। 

विज्ञापन
Ghazipur police encounter Accused of shooting father-in-law and brother-in-law arrested
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के बेल्सड़ी गांव में 14 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी कुंदन सिंह उर्फ विशाल सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सरौली हरिजन बस्ती के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी करंडा भेजा गया।

विज्ञापन


गोलीबारी में दो लोग हुए थे घायल
क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार के अनुसार, बेल्सड़ी में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से बरहपुर निवासी कुंदन सिंह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए करंडा और नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


कच्चे रास्ते पर पुलिस ने घेरा
सीओ सिटी के अनुसार, 17 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करंडा और नंदगंज थाने की संयुक्त टीम ने सरौली हरिजन बस्ती के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने बच निकलने के लिए टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कुंदन सिंह के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस के साथ बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .312 बोर का एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ करंडा थाने में गोलीकांड समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
 
आठ मामलों का सामने आया इतिहास
पुलिस के मुताबिक, कुंदन सिंह के खिलाफ करंडा और नंदगंज थानों में पहले से आठ मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में दर्ज मामले शामिल हैं। वर्ष 2018 से 2025 के बीच उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
 
ससुराल पहुंच कर साला और ससुर पर चलाई थी गोली 
आरोपी युवक ने बीते 14 अगस्त की रात को करंडा थाना क्षेत्र के बेलसाड़ी गांव में विवाह विच्छेद से जुड़े विवाद में ससुराल पहुंचा था और तमंचे से फायर कर दिया। घटना में उसका साला आर्यन यादव और ससुर बृजेश यादव घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी की सास लाली यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed