{"_id":"6a835fcfcc21ba41ae079239","slug":"fir-against-5-people-including-the-representative-of-the-nagar-panchayat-chairperson-for-allegedly-beating-up-a-youth-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-158322-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: युवक को पीटने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित 5 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: युवक को पीटने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित 5 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़सर (गाजीपुर)। नगर पंचायत जंगीपुर में खंभा लगाने के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशरफ राइनी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि निहाल नगर वार्ड नंबर तीन निवासी सुनील कुशवाहा ने तहरीर दी है कि सुबह करीब 11.10 बजे उसकी भूमि के पास नगर पंचायत की ओर से खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस पर उन्होंने खंभे को निर्धारित दिशा में लगाने की बात कही।
इस बात से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशरफ राइनी अपने साथियों अलाउद्दीन राइनी उर्फ कल्लू, वसीम राइनी, समीर राइनी समेत कुछ अन्य लोगों के साथ हमला कर दिया। जान बचाकर पीड़ित अपनी बालू-गिट्टी की दुकान में पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में सुनील को काफी चोट आई हैं।
विज्ञापन
जंगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशरफ राइनी, वसीम राइनी, समीर राइनी और एक अज्ञात सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर की गई है। वहीं, चेयरमैन प्रतिनिधि अशरफ राइनी ने बताया कि राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर जानबूझकर फंसाया गया है। इस विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है।