फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On Panchami, Panchanan was worshipped alongside the Nagas.

Ghazipur News: पंचमी पर नागों संग पूजे गए पंचानन

Tue, 18 Aug 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
On Panchami, Panchanan was worshipped alongside the Nagas.
महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के विशेष योग पर जिलेभर के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार तीसरे सोमवार को 3.81 लाख शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। सावन के तीनों सोमवार को मिलाकर अब तक 8.94 लाख श्रद्धालु महादेव को जल अर्पित कर चुके हैं। पहले सोमवार को 1.54 लाख और दूसरे सोमवार को 3.59 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया था।
विज्ञापन


जनपद के प्रमुख शिवधामों में रविवार की मध्यरात्रि से ही जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया था, जो सोमवार दिनभर चलता रहा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान भोलेनाथ को जल और दूध अर्पित किया।
विज्ञापन


शहर के रुईमंडी स्थित बूढ़े महादेव, चीतनाथ के कोटेश्वरनाथ, लालदरवाजा और मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर तथा गोराबाजार के बड़ा महादेव मंदिर के अलावा देवकली के बाबा चौमुखनाथ धाम ध्रुवार्जुन, झारखंडेय महादेव देवचंदपुर और तराव धाम सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। गहमर में बुढ़वा महादेव, शिव मंदिर देवकली, करहिया के संख्या पोखरा शिव मंदिर, पचौरी, खुदरा पथरा, मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा महादेव और कामाख्या धाम शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिधागरघाट क्षेत्र के पाली, सुरवत, अवराकोल, मुहम्मदपुर, टंडवा, सिधागर और बेरुकही के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सेवराई के सायर, रायसेनपुर, भतौरा, मनिया, हथौरी, पचौरी, खुदरा पथरा और शेरपुर गदाईपुर में दूध और जल से अभिषेक किया गया। मुहम्मदाबाद के सोमेश्वर महादेव, नर्वदेश्वर महादेव, बुढ़िया माई शिव मंदिर, झारखंडे महादेव और मारकंडेय महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया।

महाहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाहर धाम के महंत पंडित रविशंकर तिवारी ने बताया कि रविवार रात 12:30 बजे से श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू कर दिए थे। सोमवार शाम चार बजे तक 1.10 लाख लोग दर्शन-पूजन कर चुके थे। बुढ़वा महादेव गहमर में 28 हजार, चौमुखनाथ धाम में 25 हजार, बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर में 26 हजार, मनभद्र बाबा मंदिर में 24 हजार और नागेश्वर धाम में 22 हजार श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। देवकली शिव मंदिर में 13 हजार, बाबा महेश्वरनाथ मंदिर में 10 हजार, बुढ़वा महादेव सैदपुर और वीरपुर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में छह-छह हजार, सोमेश्वर महादेव में छह हजार, झारखंडेय महादेव में तीन हजार और गोराबाजार के बड़ा महादेवा मंदिर में दो हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया।

अधिकारियों ने किया जलाभिषेक

मरदह। प्रसिद्ध महाहर धाम में रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कई भक्त दंडवत यात्रा, साइकिल, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा से मंदिर पहुंचे। रविवार देर रात उप जिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर, एडीएम वित्त वेद सिंह चौहान, तहसीलदार कौशल चौरसिया, सीओ अनुभव राजर्षि और बीडीओ सुवेदिता सिंह आदि अधिकारियों ने मंदिर में पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया।

नागपंचमी पर घर-घर हुई नाग देवता की पूजा

सावन के तीसरे सोमवार के साथ सोमवार को जिले में नागपंचमी का पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने नाग देवता का प्रतीक बनाकर धूप-अगरबत्ती से पूजन के बाद दूध, लावा, फूल और माला अर्पित किया। सिधागरघाट क्षेत्र के पाली, सिधागरघाट, महडौर, बेरुकही, मुहम्मदपुर कुसुम, सुरवत, मुहम्मदपुर टंडवा और साधापुर में नागपंचमी मनाई गई। कासिमाबाद क्षेत्र में मऊ रोड स्थित सोनबरसा हरिशंकरी के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान पताका लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। भांवरकोल और खानपुर क्षेत्र में भी नाग देवता की पूजा की गई।


लोटन इमली में लगा मेला

नागपंचमी पर शहर के लोटन इमली पुलिस चौकी के पास मेले का आयोजन किया गया। यहां शृंगार, खिलौने और खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं, युवतियों और बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह दिखा। लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की।

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

महाहर धाम के शिवलिंग पर  जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed