फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One accused in kidnapping case arrested in encounter following firing on Greenfield Expressway in ghazipur

Ghazipur: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर फायरिंग के बाद अपहरण का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाशों की तलाश

Tue, 18 Aug 2026 11:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

Ghazipur News: जिले की पुलिस द्वारा नेवादा में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी विशाल यादव के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
One accused in kidnapping case arrested in encounter following firing on Greenfield Expressway in ghazipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास युवक पर फायरिंग और कथित अपहरण के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी विशाल यादव को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को भोर में नेवादा गांव के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर हुई जवाबी कार्रवाई में विशाल के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर हुई घटना का वांछित आरोपी अपने साथी के साथ नेवादा गांव के पास मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में विशाल यादव घायल हो गया। उसे सीएचसी बाराचवर भेजा गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: ससुर और साले को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली; दर्ज हैं कई मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को एक्सप्रेसवे पर हुई थी वारदात
थाना प्रभारी के अनुसार, पातेपुर निवासी रोहित सिंह 15 अगस्त को अपने मित्र आदित्य चौहान के साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास गया था। दोनों वहां फोटो खींचकर लौट रहे थे। इसी दौरान बुलेट सवार तीन युवक पहुंचे और उन पर फायरिंग करने का आरोप है। जान बचाने के दौरान रोहित खेत में भरे पानी में गिर गया था, जबकि आदित्य दूसरी दिशा में भाग निकला था।

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने रोहित को पकड़ लिया था और मारपीट करते हुए बुलेट से रामानंद का पूरा स्थित पानी की टंकी के पास ले गए थे। वहां उसके साथ मारपीट की थी। आसपास लोगों के आने की आहट पर आरोपी रोहित को छोड़कर फरार हो गए थे। रोहित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विशाल यादव, अनुप यादव और हिमांशु यादव को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। 

केस हिस्ट्री में अब मुठभेड़ की कार्रवाई भी जुड़ी
थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि मुकदमे में वांछित विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग और बरामदगी के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। इस तरह 15 अगस्त की फायरिंग और कथित अपहरण के प्रयास के मामले के बाद आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ तक पहुंच गई है। फरार दोनों नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार विशाल यादव रामानंद का पूरा, थाना करीमुद्दीनपुर का निवासी है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed