फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju abhijit dipke aap worker cockroach janta party

'अभिजीत दीपके हमारा अपना ही लड़का, बौद्ध है': रिजिजू ने CJP प्रमुख पर पहले दिखाया नरम रुख, फिर उठाए ये सवाल

Tue, 18 Aug 2026 11:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया और उनके छात्र होने पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज माना। लेकिन आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने आंदोलन को अपने फायदे के लिए हाईजैक किया। रिजिजू ने क्या-क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
kiren rijiju abhijit dipke aap worker cockroach janta party
किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दीपके आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता हैं। रिजिजू ने उनकी छात्र के रूप में पहचान पर भी सवाल किया। हालांकि, उन्होंने दीपके के लिए नरम रुख दिखाते हुए उन्हें अपना ही लड़का बताया। 
विज्ञापन


हाल ही में सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसके चलते पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: TISS के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे सीजेआई; किस शख्सियत को मिला न्योता, कब होगा कार्यक्रम?
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत दीपके और सीजेपी के आंदोलन पर क्या कहा?
रिजिजू ने समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अभिजीत दीपके और उनके आंदोलन को लेकर सवाल उठाए। रिजिजू से जब छात्रों की शिक्षा क्षेत्र में सुधार से जुड़ी मांगों और जेन-जी आंदोलन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने माना कि छात्रों की चिंताएं जायज हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दलों ने इस आंदोलन को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं दीपके: रिजिजू
युवाओं के बीच पहचान बना चुके अभिजीत दीपके का नाम लेते हुए रिजिजू ने कहा, लेकिन अभिजीत दीपके है वह हमारा अपना ही लड़का है, महाराष्ट्र से बौद्ध है।  इसके बाद उन्होंने दीपके के छात्र होने पर सवाल उठाते हुए कहा, लेकिन वो तो आम आदमी का कार्यकर्ता है, वो तो आप भी जानते हैं, सब जानते हैं। वो छात्र कैसे हो गया?




'छात्रों की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेकते हैं दल'
रिजिजू ने विपक्षी दलों और खास तौर पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वे राजनीतिक दल हार जाते हैं, तो वे छात्रों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। 

आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था पर क्या कहा?
उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाकर रखी और किसी व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आई। रिजिजू ने दावा किया कि इसके बावजूद विपक्ष सरकार पर छात्रों के दमन की झूठी कहानी बनाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed