आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: नौकरी का झांसा देकर महिला से आभूषण लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Azamgarh News: नौकरी का झांसा देकर महिला से आभूषण लूटने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली में कई मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के आभूषण लूटने वाले शातिर अंतरजनपदीय अपराधी को देवगांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण और 850 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं, लूटे गए आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
मेंहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी अमित प्रताप सिंह ने 17 अगस्त को देवगांव थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि तीन-चार दिन पहले कुछ लोग उनकी मां को बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लालगंज तहसील के सामने से केराकत तहसील की ओर ले गए। रास्ते में उनके कान के टॉप्स और अन्य आभूषण झपटकर छीन लिए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: ससुर और साले को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली; दर्ज हैं कई मामले
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस रात में गश्त कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्हना-लहुवां मार्ग पर संदिग्ध के आने की सूचना मिली। नसीरपुर की ओर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर नसीरपुर पुलिया के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।
पुलिस के अनुसार, रुकने के लिए कहने पर आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। चेतावनी के बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को लालगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान शमीम उर्फ सूरज उर्फ मुमताज उर्फ बब्लू यादव उर्फ समीर अंसारी निवासी जलालीपट्टी, मंडुवाडीह, वाराणसी, हाल निवासी निधौरा, थाना बलुआ, चंदौली के रूप में हुई। उसके खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली में चोरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
सीओ ने बताया कि आरोपी ने लूटे गए आभूषणों में एक जोड़ी टॉप्स सैदपुर, गाजीपुर निवासी सुनार दिनेश वर्मा को बेच दिए थे। पुलिस ने दिनेश वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीली धातु की एक जोड़ी कान की टॉप्स बरामद की।