{"_id":"6a840c6b35ffdc4c3a0ff02e","slug":"video-criminal-who-robbed-a-woman-of-her-jewelry-under-the-pretext-of-a-job-offer-arrested-in-an-encounter-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर महिला से आभूषण लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर महिला से आभूषण लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार;video
आजमगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के आभूषण लूटने वाले शातिर अंतरजनपदीय अपराधी को देवगांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण और 850 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं, लूटे गए आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी अमित प्रताप सिंह ने 17 अगस्त को देवगांव थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि तीन-चार दिन पहले कुछ लोग उनकी मां को बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लालगंज तहसील के सामने से केराकत तहसील की ओर ले गए। रास्ते में उनके कान के टॉप्स और अन्य आभूषण झपटकर छीन लिए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।