फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash and jewelry stolen from three houses, including two in Dariyapur village.

Azamgarh News: दरियापुर गांव में दो समेत तीन घरों से नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 18 Aug 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from three houses, including two in Dariyapur village.
दरियापुर में चोरी के बाद बिखरे सामान। संवाद
जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दीदारगंज और रानी की सराय थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो अलग-अलग घटनाओं में घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक ही रात दो घरों में चोरी की। गांव निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव परिवार के साथ गर्मी के कारण बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान चोर पीछे की ओर से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने सोने की चेन, हार, कंगन, अंगूठी, झुमका, चांदी की पायल और करधन समेत कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पड़ोस के राजेश कुमार यादव के घर में भी चोरी की। यहां से करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने का कनफूल, नाक की कील, चांदी का मंगलसूत्र और पायल समेत अन्य सामान पार कर दिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं, रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल नेवरही गांव में सुभाष कन्नौजिया के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार 17 अगस्त को दवा लेने के लिए अस्पताल गया था।
इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और दो बक्सों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद और चांदी की हसुली, ककनी, सिकड़ी, पाजेब, कनफूल, झाली समेत अन्य आभूषण चोरी कर लिए।
अस्पताल से लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
------------
एक ही घर से दूसरे दिन भी चोरी
अहरौला। थाना क्षेत्र के चित्तूपुरा गांव में चोरी की घटना के दूसरे ही दिन चोरों ने उसी घर को फिर निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे दी। पीड़ित अशोक राय के अनुसार, शुक्रवार की रात चोरों ने उनके घर में चोरी की थी।
परिवार इस घटना से उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार की रात चोरों ने दोबारा धावा बोल दिया। एक कमरे का ताला काटकर चोर दो थान सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढ़नपुर, थानाध्यक्ष अहरौला और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
इसी रात बगल के गांव पूरा कोदई ग्रामसभा में भी चोरों ने रुद्र प्रताप राय के घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन आहट होने पर लोग जाग गए। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले। लगातार दो रात चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है।
ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी चिंता है। शुक्रवार की रात चोरों ने चित्तूपुरा और भवरूपुर में अशोक राय व रुद्रेश राय के घरों से नकदी समेत करीब 59.5 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की थी। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि पुलिस घटनाओं के जल्द खुलासे का प्रयास कर रही है। संवाद

---
आभूषण की दुकान से चोरी
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल में शनिवार शाम एक आभूषण की दुकान से करीब 14 ग्राम सोने के आठ जोड़ी कान के झुमके चोरी हो गए। पुलिस ने दुकान संचालक की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 14 अगस्त की शाम लगभग 4:58 बजे बताई जा रही है। दुकान संचालक संजय कुमार सोनी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान से सोने के आठ जोड़ी कान के झुमके लेकर फरार हो गया। चोरी किए गए आभूषणों का कुल वजन लगभग 14 ग्राम है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं। फुटेज में एक व्यक्ति बाइक के साथ बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति दुकान से सामान लेकर निकलते हुए नजर आ रहा है। थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed