{"_id":"6a835c15f5a85e0bb80c759a","slug":"foot-and-mouth-disease-outbreak-in-chauki-village-12-animals-sick-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155503-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चौकी गांव में खुरपका-मुंहपका का प्रकोप, 12 पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चौकी गांव में खुरपका-मुंहपका का प्रकोप, 12 पशु बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा विकासखंड क्षेत्र के चौकी गांव में पशुओं में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अभी तक पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण बीमारी फैल रही है।
वर्तमान में करीब पांच किसानों के 12 पशु इस बीमारी की चपेट में हैं और पशुपालक अपने स्तर पर उनका उपचार करा रहे हैं। बीमारी से प्रभावित पशुओं में धनपत यादव के दो, पिंटू राय का एक, बबलू राय का एक, आनंद राय के चार और देवेंद्र राय के चार पशु शामिल हैं।
चौकी गांव के किसान दीपक राय ने बताया कि गांव में अभी तक पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि पशुओं के लगातार बीमार होने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए सरकारी स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि संक्रमित पशुओं के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण समय रहते नहीं किया गया, तो यह बीमारी और अधिक फैल सकती है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इस संबंध में पशु चिकित्सा केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुरेश पाल ने बताया कि टीकाकरण कराया जा रहा है और रोस्टर के अनुसार जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।