{"_id":"6a835d38b50e948cea0a77c7","slug":"hunger-strike-to-make-the-road-pothole-free-and-wider-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155513-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क को गड्ढामुक्त और चौड़ी करने के लिए अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क को गड्ढामुक्त और चौड़ी करने के लिए अनशन
विज्ञापन
सड़क को गड्ढ़ा मुक्त कराने को लेकर शेरपुर तिराहे पर अनशन पर बैठी सभासद और समाजसेवी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदुली पुल से शेरपुर तिराहा होते हुए मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग के चौड़ीकरण और सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए लेकर कस्बा निवासी अरुण कुमार और सभासद कुलदीप कौर ने सोमवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया।
दोनों सुबह करीब 10 बजे शेरपुर तिराहे पर अनशन पर बैठे। बताया कि मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। पूर्व में भी कई बार अनशन किया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
उनका आरोप है कि भदुली पुल से मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग तक जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
अरुण कुमार और कुलदीप कौर ने कहा कि इस बार मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क के चौड़ीकरण और गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर ठोस एवं पूर्ण आश्वासन नहीं देते, तब तक वे अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे रहेंगे। अनशनकारियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क निर्माण संबंधी कार्रवाई की मांग की।