फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Solutions to crop-related problems will now be available over the phone.

Azamgarh News: फसल से जुड़ी समस्याओं का अब फोन पर मिलेगा समाधान

Tue, 18 Aug 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Solutions to crop-related problems will now be available over the phone.
खेतीबाड़ी या फसलों से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए अब किसानों को कृषि कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसान कॉल सेंटर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। विशेषज्ञ उन्हें खेती और फसलों से संबंधित सवालों का समाधान बताएंगे।
विज्ञापन

किसान कॉल सेंटर किसानों के लिए निशुल्क सहायता केंद्र के रूप में काम कर रहा है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि किसान टोल फ्री नंबर 18001801551 पर कॉल कर फसलों की देखभाल से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। किसान कॉल सेंटर की सेवा सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
यदि किसी किसान की कॉल तत्काल रिसीव नहीं हो पाती है तो बाद में कॉल सेंटर की ओर से फोन किया जाएगा। कॉल सेंटर पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को टेक्स्ट या वॉयस मैसेज के माध्यम से भी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
व्हाट्सएप पर किसान भेजें फसल की फोटो
सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के तहत कृषि विभाग ने किसानों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से फसल में लगने वाले कीट और रोगों की पहचान व निदान की सुविधा शुरू की है। इसके लिए किसान फसल में लगे कीट या रोग की स्पष्ट फोटो मोबाइल से खींचकर विभाग के व्हाट्सएप नंबर 9452247111 और 9452257111 पर भेज सकते हैं। फोटो मिलने के बाद कृषि वैज्ञानिक उसका परीक्षण कर समस्या के निदान की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराएंगे।

---वर्जन
किसानों के लिए खेती से संबंधित जानकारी हासिल करने का किसान कॉल सेंटर सशक्त माध्यम है। इस पर कॉल कर किसान अपने सवालों के विशेषज्ञों से सटीक जवाब ले सकते हैं। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक कॉल कर सकते हैं। -आशीष कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed