फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sampoorna Samadhan Diwas 299 complaints in Azamgarh 33 resolved spot not single issue resolved in Sadar

संपूर्ण समाधान दिवस: आजमगढ़ में 299 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण; सदर में एक भी समस्या का समाधान नहीं

Tue, 18 Aug 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 18 Aug 2026 05:51 AM IST
सार

आजमगढ़ में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 299 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने मौके पर 33 शिकायतों का निस्तारण किया। लालगंज तहसील में सबसे अधिक 103 मामले आए। वहीं सदर तहसील में 48 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas 299 complaints in Azamgarh 33 resolved spot not single issue resolved in Sadar
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या बताते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: संपूर्ण समाधान दिवस के तहत सोमवार को जिले की तहसीलों में कुल 299 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 33 का निस्तारण किया गया। लालगंज तहसील में सबसे अधिक 103 मामले आए, जिनमें 19 का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं सदर तहसील में 27 शिकायतें आने के बावजूद एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सगड़ी तहसील के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन


लालगंज तहसील में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लालगंज में प्राप्त 103 शिकायतों में 19 का निस्तारण हुआ, जबकि 84 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपा गया। अन्य तहसीलों में बूढ़नपुर में 32 में से दो, मेंहनगर में आठ में से एक, फूलपुर में 23 में से तीन, मार्टीनगंज में 35 में से पांच और निजामाबाद में 41 में से तीन मामलों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में 27 मामले आए, लेकिन कोई निस्तारित नहीं हुआ। समाधान दिवस में दिव्यांग प्रमाणपत्र, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नहर में पानी और विद्युत आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें आईं।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतें अधिक हैं, इसलिए राजस्व और पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से निष्पक्ष जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। मेड़बंदी तोड़ने, जबरन कब्जा करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि शिकायतों को महज औपचारिकता न मानकर केस-टू-केस समीक्षा की जाए। जिन मामलों में मौके पर जांच या संयुक्त कार्रवाई की जरूरत है, उनमें संबंधित विभागों की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराया जाए, ताकि फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसएसपी ने भी पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील मामलों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी एनआरएलएम डॉ. आराधना त्रिपाठी, एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा, तहसीलदार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की शिकायत की
संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को भूमि विवाद, अतिक्रमण और किसानों की पानी की समस्या से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मिर्जा आदमपुर निवासी रामवंश सिंह ने धारा 24 के तहत गाटा संख्या 465 की पैमाइश में राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह पर अनियमितता और एकपक्षीय रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। दी बार एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में टूटी सड़क और जमा मलबे को हटवाने की शिकायत की। संवाद

मंडल अध्यक्ष लालगंज ने सहायक शारदा खंड-23 लालगंज के समक्ष किसानों की पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाई। रेतवा चंद्रभानपुर निवासी लौटन चौहान ने भीटा से बेदखली संबंधी वाद में कार्रवाई न होने की शिकायत की। 90 वर्षीय श्रीकांत निवासी यमुना प्रसाद ने अपने हिस्से की जमीन भाइयों द्वारा नहीं दिए जाने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

कल्याणपुर माणिकपुर निवासी तेज बहादुर ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं लालगंज निवासी भूपेंद्र आर्य ने आर्य समाज मंदिर की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

तहसीलवार मामले और निस्तारण

तहसील मामले निस्तारित
लालगंज 103 19
बूढ़नपुर 32 2
मेंहनगर 8 1
फूलपुर 23 3
मार्टीनगंज 35 5
निजामाबाद 41 3
सदर 27 0
सगड़ी 30 0
कुल 269 33

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed