फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patient died during treatment at divisional hospital in varanasi

Varanasi: मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 04:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 04:13 PM IST
सार

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Patient died during treatment at divisional hospital in varanasi
इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में मंगलवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रेणुकूट निवासी रीना मिश्रा के पति नागेंद्र मिश्रा को पैर में संक्रमण होने के कारण मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नागेंद्र की हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। 

विज्ञापन


रीना मिश्रा का आरोप है कि उनके पति का इलाज करने वाले डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही और उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया। बाद में उसी कागज पर मरीज की हालत बिगड़ने या मौत होने की स्थिति में जिम्मेदारी परिजनों की होने संबंधी बात लिख दी गई। 
विज्ञापन


रीना ने इलाज के दौरान ऑपरेशन के खर्च के नाम पर डॉक्टर द्वारा दो हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक बृजेश कुमार ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि मरीज की हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी। पैर में संक्रमण काफी फैल चुका था और परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की ओर से उपचार किया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नागेंद्र मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी मिश्रा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मरीज के मौत का कारण पुष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed